{"_id":"599da92b4f1c1bed1f8b45d5","slug":"new-train-started-haridwar-to-malda","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी को एक ओर ट्रेन का तोहफा, पढ़िए कहा जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी को एक ओर ट्रेन का तोहफा, पढ़िए कहा जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
धर्मनगरी को त्यौहार स्पेशल के रूप में एक और ट्रेन का तोहफा मिला है। पढिए ट्रेन कहा जाएगी। यह सप्ताहित स्पेशल ट्रेन हरिद्वार और मालदा के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन 19 सितंबर मंगलवार को हरिद्वार से रवाना होगी।
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने हरिद्वार से मालदा के बीच एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व बीते मंगलवार को ही हरिद्वार जोधपुर और हरिद्वार बीकानेर के बीच दो जोड़ी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि हरिद्वार और मालदा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
18 सिंतबर सोमवार को ट्रेन मालदा स्टेशन से 4:05 बजे प्रस्तान कर मंगलवार को दोपहर 1:50 पर हरिद्वार पहुंची, जबकि हरिद्वार से 19 सिंतबर मंगलवार को सुबह 9:05 बजे प्रस्तान कर मंगलवार की रात 11:30 बजे मालदा पहुंचेगी। हरिद्वार से ट्रेन सप्ताह में मंगलवार और मालदा से सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेने का ठहराव लक्सर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा, एवं न्यू फरक्का स्टेशन होते हुए मालदा पहुंचेगी।