फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि की बहादुर बेटी को मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, दास्तां सुन यकीन करना मुश्किल होगा

Fri, 24 Jan 2020 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Jan 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
National bravery award 2019 Rakhi Who fight with leopard and Save Brother life  got
- फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड की बेटी राखी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया जाएगा। 

National bravery award 2019 Rakhi Who fight with leopard and Save Brother life  got
- फोटो : अमर उजाला

पौड़ी जिले की ग्राम देव कुंडई निवासी 11 वर्षीय राखी रावत पुत्री दलवीर सिंह रावत चार अक्टूबर 2019 को अपने चार साल के भाई राघव और मां के साथ खेत में गई थी। लौटते वक्त राखी भाई के साथ आगे चल रही थी और मां शालिनी देवी पीछे थीं। तभी गुलदार ने राखी के भाई पर हमला कर दिया। 

National bravery award 2019 Rakhi Who fight with leopard and Save Brother life  got
- फोटो : अमर उजाला

राखी ने साहस दिखाया और भाई को गुलदार से बचाने के लिए राखी उससे लिपट गई। गुलदार के पंजों और नाखूनों से लहूलुहान होने के बावजूद राखी ने भाई को नहीं छोड़ा। पीछे आ रही मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National bravery award 2019 Rakhi Who fight with leopard and Save Brother life  got
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गुलदार हमले में बुरी तरह घायल राखी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया गया। यहां 15 दिनों तक राखी का इलाज चला। राखी के सिर में 45 टांके लगे। लेकिन इसके बाद भी राखी के हौसला कम नहीं है। अमर उजाला ने उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा किसी भी बच्चे का नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नहीं भेजने पर सवाल खड़ा किया था। 

विज्ञापन
National bravery award 2019 Rakhi Who fight with leopard and Save Brother life  got
- फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद परिषद ने राखी का नाम पुरस्कार के लिए परिषद को भेजा और अब वह राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी। राखी राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरकंडाई में कक्षा पांच की छात्रा है। वह होनहार छात्रा है। वह हर साल कक्षा में प्रथम श्रेणी में पास होती है। राखी का कहना है कि वह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed