फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new tourist zone in corbett national park.

कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने वालों के लिए खुशखबरी

Thu, 13 Nov 2014 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालागढ़, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कालागढ़, कोटद्वार Updated Thu, 13 Nov 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
new tourist zone in corbett national park.

कार्बेट नेशनल पार्क घूमने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटन के लिए पार्क में नया जोन बनाने की मंजूरी शासन ने दे दी है। ढेला को नया पर्यटन जोन बनाया गया है जिसकी सैर पर्यटक एक दिसंबर से कर सकेंगे।

विज्ञापन


कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि अब पार्क में अब छह पर्यटन जोन हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्बेट नेशनल पार्क में ढेला नया पर्यटन जोन बनाया गया है। 1173 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस जोन में पर्यटक एक दिसंबर से सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए एक वॉच टावर यहां बन चुका है। इसमें पर्यटक लगभग 42 किमी वन मार्ग से भ्रमणकर सकेंगे। यहां अभी डे-विजिट ही होगी। उपनिदेशक डॉ. बडोला ने बताया कि इस जोन को बफर जोन में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल घूमते हुए आमने-सामने देख सकेंगे बाघ

new tourist zone in corbett national park.

नए जोन में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की गाइड लाइन का ध्यान रखा गया है। यह पूरे वर्ष देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। खास बात यह है कि यहां एक जनवरी से देश-विदेश के पर्यटक नेचर ट्रेल (पैदल भ्रमण) पर भी जा सकेंगे।

इस दौरान उनके साथ वन विभाग के सुरक्षा गार्ड होंगे। यह सुविधा पार्क में पहली बार दी जा रही है। एसीएफ केएस रावत का कहना है कि यहां हाथी, बाघ, गुलदार आदि वन्यजीवों के अलावा विभिन्न प्रजाति की पक्षी बड़ी संख्या में हैं। इस जोन में भ्रमण के लिए बुकिंग रामनगर से ही होगी।

ये जोन हैं अब पार्क में
कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कार्बेट नेशनल पार्क में ढिकाला, बिजरानी, झिरना, दुर्गादेवी, सोनानदी व ढेला पर्यटन जोन बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed