{"_id":"64be9fe045c9d7563508e833","slug":"new-tehri-news-husband-and-wife-died-after-eating-wild-mushrooms-and-mother-admitted-in-district-hospital-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत, मां जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत, मां जिला अस्पताल में भर्ती
Mon, 24 Jul 2023 09:41 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Jul 2023 09:41 PM IST
सार
सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद अजबीर ने घर पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जंगली मशरूम की सब्जी खाने से मौत
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तराखंड के टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं, उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत अजबीर सिंह (38) और उनकी पत्नी रेखा (28) ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी।
विज्ञापन
चमोली करंट हादसा: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, अधिकारी की तलाश जारी
विज्ञापन
सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अजबीर की शनिवार रात को घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रेखा को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। रेखा की एम्स में रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अजबीर की माता दीपा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन