{"_id":"64be85b746d56bd54b0f4053","slug":"chamoli-electric-current-accident-regional-manager-of-sewer-treatment-plant-arrested-from-greater-noida-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चमोली करंट हादसा: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, अधिकारी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली करंट हादसा: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, अधिकारी की तलाश जारी
Mon, 24 Jul 2023 07:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:54 PM IST
सार
पुलिस ने भाष्कर महाजन की पत्नी के फोन की लोकेशन ट्रेस की तो उसमें कुछ नए फोन नंबर मिले, जिनके आधार पर पुलिस भाष्कर तक पहुंच गई। पुलिस ज्वाइंट वेंचर के स्वामी की खोज में भी लगी हुई है।
विज्ञापन
भाष्कर महाजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करंट हादसे के बाद चमोली पुलिस ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही मैसर्स जय भूषण मलिक कांट्रेक्टर के क्षेत्रीय प्रबंधक भाष्कर महाजन को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को चमोली ले आई है। जबकि अभी एक अन्य अधिकारी की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
प्लांट का संचालन ज्वाइंट वेंचर कंपनी जय भूषण मेसर्स और कांफिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर की ओर से किया जा रहा था। करंट हादसे के बाद से दोनों कंपनियों के अधिकारी फरार हो गए थे। हादसे के दूसरे दिन 20 जुलाई को ही पुलिस की दो टीमें कंपनी के अधिकारियों की खोज में पटियाला, दिल्ली सहित अन्य संभावित ठिकानों के लिए रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
चमोली हादसा: शवों के ऊपर से ही लगाई कूद, आंख खुली तो अस्पताल में था, घायल ने बताई रूह कंपाने वाले दिन की कहानी
विज्ञापन
Trending Videos
तीन दिन से दबिश दे रही थी पुलिस टीमें
टीमें पिछले तीन दिनों से लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि रविवार को पुलिस ने भाष्कर महाजन की पत्नी के फोन की लोकेशन ट्रेस की तो उसमें कुछ नए फोन नंबर मिले, जिनके आधार पर पुलिस भाष्कर तक पहुंच गई। पुलिस ज्वाइंट वेंचर के स्वामी की खोज में भी लगी हुई है। हादसे के बाद से कंपनी के अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ चल रहे हैं।