{"_id":"58a29e204f1c1b5833d85327","slug":"new-sting-on-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत के नए स्टिंग पर BJP ने मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत के नए स्टिंग पर BJP ने मांगा इस्तीफा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने सामने आए कथित नए स्टिंग पर मुख्यमंत्री हरीश रावत से त्याग पत्र मांगा है। भाजपा ने सीबीआई से भी मांग की है कि मुख्यमंत्री के स्टिंग के पुराने मामले की जांच में इस स्टिंग को भी जोड़ा जाए।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी पार्टी के विधायक दान सिंह भंडारी को अपने साथ ले जाने के लिए सात करोड़ रुपये की डील की गई। इससे जुड़ा स्टिंग आपरेशन सामने आने से बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री में अगर तनिक भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। भट्ट ने कहा कि भाजपा द्वारा पहले से जो बात कही जा रही थी, वह अब सत्य सिद्ध हो गई है। राज्य विधान सभा में भाजपा के विधायकों की संख्या कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने भंडारी से डील की।
विज्ञापन
उनसे सात करोड़ की डील करने के बाद इस्तीफा देने से पहले एक करोड़ रुपये दिये। इसके बाद दो करोड़ रुपये और दिए गए। इससे एक बार फिर देवभूमि शर्मसार हुई है। यह बहुत गंभीर मामला है। इसमें डील करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।