फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new record in power production in uttarakhand.

उत्तराखंड में बना बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड

Wed, 22 Jul 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Jul 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
new record in power production in uttarakhand.

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने निगम की स्थापना के 14 साल बाद बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


बीते रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक दो करोड़ 40 लाख 33 हजार यूनिट बिजली पैदा की गई। इससे पहले एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन चार साल पहले हुआ था।

उत्तराखंड सरकार के निगम यूजेवीएनएल के वर्तमान में राज्य में 13 जलविद्युत गृह हैं। अमूमन बरसात के सीजन में सिल्ट आने से विद्युत उत्पादन गिर जाता था। इसके विपरीत इस बार बरसात के बावजूद विद्युत उत्पादन बढ़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार रात 12 बजे से 24 घंटे में इन विद्युत गृहों से दो करोड़ 40 लाख 33 हजार यूनिट बिजली का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया। यह वर्ष 2001 में निगम की स्थापना के बाद का सर्वाधिक उत्पादन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कर्मियों की बेहतर कार्यप्रणाली से हुआ संभव

new record in power production in uttarakhand.

इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन (दो करोड़ 39 लाख 49 हजार यूनिट) 17 सितंबर 2011 को हुआ था।यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने विद्युत उत्पादन में हुई वृद्धि का श्रेय निगम के विद्युत गृहों के कुशल संचालन, प्रबंधन, रखरखाव और निगम कर्मियों की बेहतर कार्यप्रणाली को दिया है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि राज्य में वर्तमान में यूजेवीएनएल के 13 जलविद्युत गृहों में 40 मशीनें हैं। 40 में से 39 मशीनें ठीक से काम कर रही हैं। कुछ विद्युत गृहों के नवीनीकरण और मरम्मत की वजह से थोड़ा बहुत सिल्ट आने पर भी मशीनों को रोकना नहीं पड़ रहा है।

साथ ही सिल्ट से होने वाली छोटी-छोटी खराबियों को निगम कर्मियों द्वारा कुछ समय में ही ठीक कर दिया जा रहा है। वहीं, यूजेवीएनएल से अपेक्षाकृत ज्यादा बिजली मिलने पर इस बार ऊर्जा निगम को बाहर से ज्यादा बिजली नहीं खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed