{"_id":"00bd315fa1a184aedbb5a7a2ef5c8f3f","slug":"new-rawal-of-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के नए 'रावल' पर भी उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के नए 'रावल' पर भी उठे सवाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ के रावल द्वारा महिला से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी के बाद रावल पद के दावेदार नायब रावल ईश्वरन नंबूदरी के नाम पर विवाद होने लगा है।
विज्ञापन
पढ़ें, भगोड़ा घोषित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पहुंचे कोर्ट
विज्ञापन
बदरी-केदार मंदिर समिति से जुड़े पूर्व पदाधिकारियों ने नायब रावल के अनुभव पर सवाल उठाया है। इनका कहना है कि नायब रावल को बदरीनाथ की पूजा पद्धतियों का अभी पूरा ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
17 फरवरी को महापंचायत आयोजित
बीकेटीसी 17 फरवरी को देहरादून में महापंचायत आयोजित करने जा रही है, जिसमें बदरीनाथ धाम के हक-हकूकधारियों को भी बुलाया गया है।
पढ़ें, केदारनाथ धाम के लिए 'खतरा' बनेगा मलबा
महापंचायत में रावल के अधिकारों और आचरण नियमावली पर बहस होगी। यह पहली बार होगा कि रावल और नायब रावल के चयन में बदरीनाथ के हक-हकूकधारियों की राय ली जा रही होगी।
पंचायतों को सौंपे दायित्व
बदरीनाथ धाम में माणा पंचायत, बामणी पंचायत, डिमरी पंचायत और पंडा पंचायत को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। धाम में यही पंचायतें धार्मिक गतिविधियों का आयोजन करती हैं।
अभी तक धाम में रावल और नायब रावल के चयन में मंदिर समिति विज्ञप्ति जारी कर केरल में ही इनका चयन करती थी, लेकिन हाल के रावल प्रकरण से मंदिर समिति अब हर पहलू को ध्यान में रखते हुए रावल का चुनाव कर रही है।
पढ़ें, 22 फरवरी को उत्तराखंड में होंगे राहुल गांधी
डिमरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश डिमरी का कहना है कि रावल के चयन के लिए हक-हकूकधारियों से भी राय ली जा रही है। बदरीनाथ तीर्थ में रावल के चयन पर हक-हकूकधारियों से भी राय-शुमारी करना अच्छी शुरुआत है।
जांच टीम दिल्ली रवाना
रावल प्रकरण की जांच के लिए बीकेटीसी द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम बुधवार को सांय पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।
पढ़ें, उत्तराखंड को मिली दो नई ट्रेंनों की सौगात
टीम दिल्ली पुलिस के साथ ही आरोपी रावल से भी पूछताछ करेगी। टीम के देहरादून लौटने के बाद ही नए रावल और नायब रावल का चयन होगा। टीम के दिल्ली जाने से पूर्व मंदिर समिति के अधिकारियों की जांच दल के साथ बैठक भी हुई।