फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new post for madam

मैडम की सहूलियत के लिए बना डाला नया पद

Wed, 18 Sep 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Sep 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
new post for madam

भाजपा के दिग्गज नेता की आंख का तारा रही एक मैडम आजकल अपनी तैनाती के लिए कांग्रेस से नजदीकी बढ़ा रही हैं। भाजपा के बूते मैडम एक विभाग की अध्यक्ष तक बन गई, जबकि शासन से पद स्वीकृत नहीं था।

विज्ञापन


मैडम जब कुर्सी पर बैठी तो उनके पति भी साहब बन गए। अब ढलती उम्र के चलते रिटायरमेंट नजदीक आया तो उन्होंने अपनी एडजेस्टमेंट के लिए पुराना रसूख दांव पर लगाया है। सरकार बेशक बदल गई, लेकिन शासन में बाबू तो पुरानी जान पहचान वाले ही हैं।
विज्ञापन


मैडम को जानने वाले एक बड़े बाबू ने इस बार उनके लिए एक नया पद सृजित कर डाला। जिस विभाग में मनमाने तरीके से मैडम अध्यक्ष बन बैठी थी अब उसका सलाहाकार बनाये जाने की तैयारी चल पड़ी है। रिटायरमेंट के बाद भी मैडम के गाड़ी और बंगले का प्रबंध लगभग हो ही गया था कि ऐन मौके पर खेल बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मंत्री ने मैडम की तैनाती से इंकार कर दिया। मंत्री ने बड़े बाबू को साफ किया कि मैडम को इस पद पर नहीं रख सकते हैं। तो बड़े बाबू ने अपने एक छोटे बाबू को कहकर एक केंद्रीय योजना के तहत दूसरा पद सृजित करवाया। छोटे बाबू ने फिर प्रस्ताव मंत्री तक पहुंचाया।


दोबारा प्रस्ताव देखकर मंत्री का माथा ठनका तो उन्होंने बड़े बाबू को बुलवाया और जमकर सुनाया। अब सुनने में आया है कि साठ पार कर चुकी इस मैडम ने मंत्री का भी तोड़ निकाला है उसने एक दूसरे बड़े बाबू के हाथों मुख्यमंत्री को अपनी तैनाती का प्रस्ताव भिजवाया  है। अब देखना है कि मुख्यमंत्री मैडम की फाइल पर अपना अनुमोदन कब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed