फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new lake on ramganga becoming dangerous.

बड़ी तबाही की ओर बढ़ी रामगंगा में बनी झील

Wed, 17 Sep 2014 10:36 AM IST
अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)
अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़) Updated Wed, 17 Sep 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
new lake on ramganga becoming dangerous.

पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया के पास रामगंगा का प्रवाह रुकने से बनी झील का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। अब झील का दायरा एक किमी तक फैल गया है।

इससे 23 मकानों के साथ ही एक स्कूल भवन और कई बिजली के पोल खतरे के दायरे में आ गए हैं। झील टूटने से बड़ी तबाही की आशंका है।

रामगंगा में रविवार से बनी झील में लगातार पानी बढ़ रहा है। हरड़िया नाले से मलबा लगातार नदी में गिर रहा है। भैंसखाल के बांसगून तोक में अमर राम, भावना देवी, प्रेमन सिंह, नीरज दानू, सुरेंद्र दानू, पुष्कर दानू, रमेश मेहरा, शेर सिंह, पूरन मेहरा की दो हेक्टेअर जमीन झील में समा गई है जबकि 20 नाली जमीन बह गई है।

खतरे की जद में आए कई घर

विज्ञापन

सिमार (भेंसकोट) में कैलाश मेहता, नरेंद्र सिंह, कुंदन राम, कौशल्या देवी, नैन सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, पूरन सिंह, दिनेश दानू, मनोहर दानू धन सिंह, बलवंत सिंह के करीब 40 नाली में फैले खेत भी बह गए हैं।

झील से गटघोरगाड़ी, नाचनी की नई बस्ती, भैंसखाल के बांसगून के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। 33 केवी के छह पोल, 11 केवी के तीन पोल, शीतला देवी के मंदिर, मारथोमा मिशन स्कूल का आवासीय परिसर और विद्यालय भवन भी खतरे की जद में हैं।

बिजली के पोल गिरे तो मुनस्यारी तहसील की बिजली व्यवस्था ठप हो जाएगी। जहां भूकटाव हो रहा है वहां से बांसगून बस्ती 30 मीटर दूरी पर है। इससे बांसगून के 17 मकान, नई बस्ती के 6 मकान खतरे से घिर गए हैं।

हरड़िया का नहीं हो रहा ट्रीटमेंट

विज्ञापन

हरड़िया में हर साल सड़क को भूस्खलन से व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। हरड़िया में सड़क के ट्रीटमेंट के लिए रामगंगा को डायवर्ट करने का प्लान पिछले साल प्रशासन ने बनाया था लेकिन उस पर अब तक काम नहीं हुआ।

इस साल बरसात शुरू होने के बाद 40 से अधिक बार सड़क बंद हो गई है। नाचनी, मुनस्यारी, मदकोट इलाके के लोगों की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस सड़क की दुर्दशा से लोग परेशान हैं। डीएम एचसी सेमवाल कहते हैं कि सड़क के ट्रीटमेंट के लिए भूगर्भीय सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed