{"_id":"2e492b18344ddd21a23fbcd00776e37b","slug":"new-dress-for-bride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गई है लाल जोड़ा पहनने की रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल गई है लाल जोड़ा पहनने की रीत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Nov 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का जोड़ा लेना है तो लाल रंग की पूछ अब उतनी नहीं होती। वक्त के साथ रीत और दुल्हनों की पसंद बदल गई है।
विज्ञापन
फैशन का खास ख्याल रखती हैं दुल्हन
दुल्हनों को अब लाल की जगह पीला, गुलाबी और संतरी रंग लुभाने लगा है। इसका भी ख्याल रखा जा रहा है कि दुल्हन जिस रंग का लहंगा पहने, दूल्हे राजा का कुर्ता या शेरवानी भी उसी रंग का हो। स्वाभाव और विचार मिलें न मिलें लेकिन कपड़ों की मैचिंग जरूर होनी चाहिए।
ड्रेस डिजायनर कृति कुमार बताते हैं कि लाल रंग के लहंगे और साड़ियां अब भी बनती हैं, लेकिन कुछ समय से इनकी मांग कम हो गई है। अब दुल्हनें फैशन का खास ख्याल रखती हैं। कृति के मुताबिक उनके यहां आने वाली दुल्हनें अपनी रंगत और शरीर के हिसाब से लहंगा बनवाती हैं।
विज्ञापन
पूछती हैं कि उन पर कौन सा रंग खिलेगा। कैसी ड्रेस फबेगी। बताते हैं कि इन दिनों थ्री डी लहंगा और वन पीस फ्लोर लेंथ लड़कियों की पहली पसंद हैं। जरदोजी वर्क के साथ अलग-अलग रंगों में तैयार की जा रही ड्रेसों की कीमत एक लाख रुपए तक है।
विज्ञापन
लहंगों की रेंज 10 हजार से शुरू हो जाती है। थ्री डी लहंगा तीन रंगों में तैयार किया जाता है। नवविवाहिता कनिका कपूर ने बताया कि उन्होंने शादी में थ्री डी से तैयार ड्रेस पहनी तो उन्हें बहुत तारीफ मिली। इसके बाद घर की कई महिलाओं और सहेलियों ने भी इसी तरह की ड्रेस बनवाई।