फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new dress code in badrinath dham

बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन

Thu, 06 Mar 2014 10:52 PM IST
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 06 Mar 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
new dress code in badrinath dham

बदरीनाथ धाम में अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधिकारी और कर्मचारी धोती में नजर आएंगे। किसी वीआईपी के आने पर सिर्फ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ही उनसे मिल सकेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें,सेना भर्ती में पहुंचे साढ़े ग्यारह हजार, 735 में दिखा दम
विज्ञापन


समिति के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यही नहीं मंदिर परिसर में बीकेटीसी से जुडे़ लोग मोबाइल फोन का प्रयोग भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई नियमावली तैयार
बीते दिनों बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) के दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ के मामले में जेल जाने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपने अधिकारी और कर्मचारियों पर भी लगाम कसनी शुरू कर दी है।


पढ़ें, मां के प्रेमियों ने की थी तनवीर की हत्या

जोशीमठ में तीन दिनों तक चले मंथन के बाद बीकेटीसी ने रावल के साथ ही अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई आचरण नियमावली तैयार की है।

पुरस्कृत होंगे अधिकारी-कर्मचारी
बदरीनाथ धाम में असहाय और शारीरिक अक्षम तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शन करवाने के बाद नियत स्थान पर छोड़ने में सहयोग करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मंदिर समिति यात्रा के बाद पुरस्कृत भी करेगी।

इनका है कहना
दो दिनों तक मंथन के बाद चार मार्च को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारियों की आचरण नियमावली बना दी गई है। समिति की बोर्ड बैठक में भी नियमावली को पारित कर दिया गया है। आचरण नियमावली को आगामी यात्रा से लागू कर दिया जाएगा।
-बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी, बीकेटीसी जोशीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed