गैंगवार की गाज, बदले गए रुड़की के जेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की स्थित उप कारागार के लिए अब शासन ने सितारगंज से प्रमोद कुमार पांडे को डिप्टी जेलर के पद पर भेजा है। हालांकि अभी उन्होंने यहां ज्वाइन नहीं किया है।
पांच अगस्त को जेल परिसर में हुई गैंगवार में चीनू पंडित के तीन साथियों की मौत हो गई थी, जबकि छह घायल हो गए थे। इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका पर पहले दिन से ही सवाल उठ रहे थे।
गोलीकांड की जांच पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। शासन की ओर से डिप्टी जेलर राकेश वर्मा का स्थानांतरण कर उन्हें हरिद्वार कारागार से अटैच कर दिया गया था।
संजीव ह्यांकी कर चुके हैं आने से इंकार
शासन ने जेलर राकेश शर्मा के स्थान पर हल्द्वानी जेल से संजीव कुमार ह्यांकी को रुड़की उप कारागार का डिप्टी जेलर बनाकर भेजा था, लेकिन संजीव ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए रुड़की आने से इंकार कर दिया था।
अब शासन ने संजीव का स्थानांतरण निरस्त कर दिया है। वहीं, सितारगंज जेल में तैनात प्रमोद कुमार पांडे को रुड़की का नया डिप्टी जेलर नियुक्त किया गया है।
पांडे की तैनाती के आदेश स्थानीय प्रशासन को मिल गए हैं। एएसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि आईजी जेल विनोद शर्मा की ओर से जारी आदेश की प्रति मिल गई है।