{"_id":"5dd4b4478ebc3e54ad717133","slug":"new-date-of-air-service-for-hindon-airport-and-dehradun-from-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिनों से बंद नैनीसैनी-हिंडन-देहरादून विमान सेवा के इस दिन से शुरू होने के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिनों से बंद नैनीसैनी-हिंडन-देहरादून विमान सेवा के इस दिन से शुरू होने के आसार
Wed, 20 Nov 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 Nov 2019 09:09 AM IST
सार
- 18 दिनों से बंद नैनीसैनी-हिंडन-देहरादून विमान सेवा के 22 से शुरू होने जताए आसार
- हेरिटेज एविएशन के विमान में तकनीकी खराबी के चलते विमान सेवा दो नवंबर से बंद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीसैनी से हिंडन और देहरादून विमान सेवा के लिए फिर विमान कंपनी ने नई तारीख 22 नवंबर दी है। इधर, तारीख पर तारीख मिलने से यात्री परेशान हैं। मालूम हो कि हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान में तकनीकी खराबी आने से हवाई सेवा दो नवंबर से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
सीमांत के नैनीसैनी हवाई पट्टी से शुरू हुई विमान सेवा नौ सीटर विमान में तकनीकी खामी के कारण पिछले 18 दिनों से बंद पड़ी है। इसके चलते यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून और हिंडन के लिए टिकट बुक कराकर विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद कर रहे लोगों को बस या टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लगातार विमान सेवा के बाधित होने से सीमांत के लोगों में काफी निराशा है। इधर हेरिटेज एविएशन के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान सेवा इस समय बंद की गई है। विमान कंपनी के अधिकारी के अनुसार 22 नवंबर से उड़ान नियमित हो सकती है।
विज्ञापन