{"_id":"d6ed6b2e049df0988b2effbc4f7bf4e6","slug":"new-circle-rate-uploaded-on-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर लोड होगी बदली सर्किल रेट दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर लोड होगी बदली सर्किल रेट दर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सर्किल रेट के संबंध में दून बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की आपत्तियों के मद्देनजर सर्किल रेट में आंशिक बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने बताया कि सर्किल रेट का बदलाव शुक्रवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। दून बार एसोसिएशन के बैनर तले विकासनगर, ऋषिकेश के अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट पर विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
राजस्व विशेषज्ञ अधिवक्ताओं की टीम ने नए सर्किल रेट की समीक्षा के बाद आपत्तियों और खामियों की सूची बार एसोसिएशन को भेजी थी। इसी आधार पर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से सर्किल रेट में बदलाव की मांग की थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन को 20 नवंबर तक समय दिया था। प्रशासन ने गुरुवार शाम सर्किल रेट में सुधार का काम शुरू किया। एडीएम शाह ने बताया कि एसोसिएशन की आपत्तियों के लिहाज से सर्किल रेट में आंशिक बदलाव किया जा रहा है। जो बदलाव होगा उसे शुक्रवार को आम कर दिया जाएगा।
सर्किल रेट में जो बदलाव होगा, उसे देखेंगे। बार एसोसिएशन की आपत्तियों के लिहाज से नहीं होता है तो और भी विकल्प हैं। हाईकोर्ट जाने का भी विकल्प खुला है।
- रघुवीर सिंह कठैत, सचिव, बार एसोसिएशन देहरादून
प्रमुख आपत्तियां
- बंद कृषि भूमि का सर्किल रेट रास्ते वाली भूमि का लगाना न्याय संगत नहीं है। बंद कृषि भूमि का बाजार रेट बेहद कम होता है।
- रोड की चौड़ाई के लिहाज से बढ़ा सर्किल रेट न्याय हित में नहीं है। पूर्व की भांति 30 फीट या चौड़े रास्ते का सर्किल रेट अधिक होना चाहिए।
- पिछली बार सिंचित और असिंचित भूमि का सर्किल रेट अलग-अलग था। नए सर्किल रेट में इस बिंदु पर विचार नहीं किया गया।
-भौगोलिक स्थिति के अनुसार अति पिछड़े गांवों का सर्किल रेट 100 से 250 प्रतिशत अधिक बढ़ा दिया गया है।
-मुख्य मार्गों से खसरा नंबर और दूरी सर्किल बुक से हटाना तर्क संगत नहीं है।
-अकृषि भूमि परिभाषित नहीं है। वाणिज्यिक भूमि का मूल्यांकन अस्पष्ट है।