{"_id":"74cec6e4590afce969593be4b17049fb","slug":"new-circle-rate-may-be-announced-in-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल की शुरूआत नए सर्किल रेट के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल की शुरूआत नए सर्किल रेट के साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई महीनों से लटका सर्किल रेट का मामला अब बनता दिख रहा है। वैसे तो एक नवंबर से सर्किल रेट लागू होने चाहिए थे, लेकिन इस बार होमवर्क पूरा नहीं होने के कारण विलंब हो रहा है। वित्त सचिव अमित नेगी ने सर्किल रेट के मामले में अधिकारियों की बैठक बुलाकर मंथन किया। माना जा रहा है कि नए सर्किल रेट एक जनवरी से लागू हो सकते हैं।
विज्ञापन
पहले दो वर्ष में एक बार सर्किल रेट रिवाइज होते थे, मगर सरकार ने हर साल नए सर्किल रेट हर साल एक नवंबर से लागू करने की व्यवस्था की, लेकिन किन्हीं कारणों से इस बार यह निर्णय टलता जा रहा है। अब इसमें तेजी आने लगी है।
विज्ञापन
जनवरी में कभी भी हो सकता है आदेश
नए सर्किल रेट लागू करने के लिए वित्त सचिव अमित नेगी ने एक्सरसाइज पूरी कर ली है। सूत्रों की माने तो 28 दिसंबर को गाइड लाइन सभी जिलों को भेजकर एक जनवरी से पूरे प्रदेश में नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश जारी होंगे। क्योंकि सभी जिलों से सर्किल रेट के प्रस्ताव पहले से ही शासन में आए हुए है।
विज्ञापन
इसके लिए वित्त विभाग ने अलग से विस्तृत रोड मैप तैयार किया है। सर्किल रेट की पुरानी व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि सर्किल रेट में स्थानों को लेकर समानता लाई जाएगी। जहां पर किसी स्थान के थोड़ी दूरी होने से ही रेट में बड़ा अंतर आ रहा है, उसे कम किया जाएगा।