{"_id":"5f9878ba8ebc3ec5ed5ab90a","slug":"new-circle-became-premnagar-many-co-s-fields-changed-dehradun-news-drn360347635","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून जिले में अब यातायात समेत नौ सीओ, प्रेमनगर सर्किल में शामिल हुए तीन थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून जिले में अब यातायात समेत नौ सीओ, प्रेमनगर सर्किल में शामिल हुए तीन थाने
Wed, 28 Oct 2020 10:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले में कुछ सीओ के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए कुछ को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंगलवार को एक नया पुलिस सर्किल प्रेमनगर बनाया गया है। इसके अंतर्गत तीन थानों प्रेमनगर, सेलाकुई और सहसपुर का क्षेत्र शामिल किया गया है। इस संबंध में डीआईजी ने शाम को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिले से विकासनगर सीओ एमएस धौनी का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर नए डीएसपी धीरेंद्र कुमार को विकासनगर सीओ बनाया गया है। जबकि, जिले में एक नए डीएसपी दीपक सिंह को नए सर्किल प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
अब ये रहेगी व्यवस्था
डीएसपी शेखर चंद सुयाल- सीओ सिट- थाना कोतवाली, वसंत विहार व पुलिस लाइन।
डीएसपी दीपक सिंह- सीओ प्रेमनगर- प्रेमनगर, सेलाकुई और सहसपुर।
डीएसपी विवेक कुमार- सीओ डालनवाला- थाना डालनवाला और थाना राजपुर।
डीएसपी नरेंद्र पंत- सीओ मसूरी- थाना मसूरी व थाना कैंट।
डीएसपी पल्लवी त्यागी- सीओ नेहरू कॉलोनी- थाना नेहरू कॉलोनी और थाना रायपुर।
डीएसपी अनुज कुमार- सीओ सदर- थाना पटेलनगर, थाना क्लेमेंटटाउन और थाना डोईवाला।
डीएसपी धीरेंद्र सिंह रावत- थाना विकासनगर, थाना कालसी, थाना त्यूनी और थाना चकराता।
डीएसपी डीसी ढौंढियाल- सीओ ऋषिकेश- थाना ऋषिकेश, थाना रानीपोखरी व थाना रायवाला।
डीएसपी उमेश पाल सिंह- सीओ यातायात- यातायात व्यवस्था।