{"_id":"f90080264c5c531ab30b837d5dd9820d","slug":"new-buses-in-uttarakhand-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 नई बसें खरीदेगा उत्तराखंड परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 नई बसें खरीदेगा उत्तराखंड परिवहन निगम
चांद मोहम्मद/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ में भोले की नगरी में भक्तों का भारी रेला उमड़ेगा, इन्हें लाने और ले जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम 500 नई बसें खरीदेगा। निगम की ओर से लंबे समय से चल रही 100 करोड़ रुपए के लोन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही निगम को पैसा मिल जाएगा। इस रकम से निगम बसें खरीदेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम को बसों की कमी से लगातार हो रहे घाटे से निपटने के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का लोन लेने की अनुमति दी थी। लोन के ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। लोन लेने की प्रक्रिया करीब छह महीने से चल रही थी।
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ में उमड़ने वाली करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे परिवहन निगम के पास बसों की संख्या बेहद कम है, ऐसे में निगम प्रशासन ने तेजी से इस दिशा में काम किया और अब प्रक्रिया लगभग पूरी भी हो गई है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो परिवहन निगम बसों की खरीद को नाबार्ड बैंक से लोन ले रहा है। जिसकी कागजी कार्रवाई लगभग पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
करीब सात से 15 दिन के भीतर निगम को लोन का पैसा मिल जाएगा। इस पैसे से निगम करीब 500 बसें खरीदेगा। निगम में तीन महीने से 1265 में से 135 बसों की मियाद पूरी हो गई। निगम के पास इस समय सड़क पर 1035 बसें ही हैं जो अर्द्धकुंभ जैसे बड़े आयोजन के लिए नाकाफी है।
वहीं बसों के कम बेड़े के चलते पर्वतीय क्षेत्र के नागथाप, वाल्दम, कैराड, रोडा आदि रूटों पर बसें बंद कर दी गई हैं। निगम को हर माह लाखों की हानि उठानी पड़ रही है। 500 नई बसें आने से निगम की आय में जहां वृद्धि होगी, वहीं यात्रियों को भी फायदा होगा।
ज्यादा उत्पादन का रहेगा दबाव
उत्तराखंड परिवहन निगम में नई बसों की खरीदने से निगम का कायाकल्प तो होगा ही निगम को अधिक आय भी प्राप्त होगी। अभी निगम को प्रत्येक वर्ष करीब 50 करोड़ की इनकम प्राप्त होती है।
बसों के आने के बाद ये आय बढ़कर लगभग 75 करोड़ पहुंच जायेगी। कर्ज चुकाने को निगम अफसरों और कर्मचारियों पर ज्यादा से ज्यादा उत्पादन का दबाव रहेगा। हालांकि डेढ़ माह बाद शुरू होने वाले अर्द्धकुंभ से परिवहन निगम के वारे-न्यारे होने की उम्मीद है।
लोन की सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। लोन का पैसा जल्द ही निगम को मिल जायेगा। उसके बाद बसों की खरीद को कंपनी को आर्डर कर दिया जायेगा।
- दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन
नई बसें आने से कर्मियों में कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय होने से सरकार, कर्मचारी दोनों खुश होगे। उनका संगठन पहले से ही बसों का बेडा बढ़ाने की मांग करता आ रहा है।
- रामचंद्र रतूडी, महामंत्री, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद