फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new buses for delhi nainital.

दीपावली में दिल्ली, नैनीताल जाना होगा आसान

Sat, 04 Oct 2014 05:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2014 05:26 AM IST
विज्ञापन
new buses for delhi nainital.

दीपावली की छुट्टी में घर जाने वालों की वजह से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम दिल्ली और नैनीताल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। दून से चंडीगढ़ जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली रूट पर सौ बसों के फेरे बढ़ेंगे
दशहरे के बाद रविवार और फिर ईद उल जुहा की छुट्टी है। इसके बाद 23 अक्तूबर को दीपावली के चलते करीब एक सप्ताह की छुट्टी रहनी है। त्योहारी अवकाश के दौरान दून से दिल्ली जाने वाली सवारियों की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।
विज्ञापन


गत वर्ष दीपावली पर बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी की स्थिति बन गई थी। इससे सबक लेते हुए परिवहन निगम ने इस बार दीपावली से पूर्व दून-दिल्ली रूट पर करीब सौ बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें सबसे ज्यादा फेरे साधारण बसों के होंगे। हालांकि, वाल्वो बसों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। करीब आठ वाल्वो दिल्ली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल रूट पर बढ़ेंगी 75 बसें
उधर, दून-नैनीताल (हल्द्वानी) रूट पर भी लगभग 75 बसों को बढ़ाया जा सकता है। पर्वतीय डिपो के अंतर्गत चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाने की घोषणा भी जल्द प्रबंधन करेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम के जीएम (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि सवारियों को दिक्कत न हो, इसलिए बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।


जल्द कराएं आनलाइन बुकिंग
त्योहारी सीजन में बस से घर जाना है तो जल्द आनलाइन बुकिंग करा लें। दरअसल, उत्तराखंड रोडवेज की दून-दिल्ली रूट की बसों में दीपावली से पहले की लगभग साठ फीसदी बुकिंग हो चुकी है।

नैनीताल रूट पर भी 50 प्रतिशत बुकिंग हो गई है। ऐसे में त्योहार के नजदीक सीट पाना मुश्किल हो सकता है। सबसे ज्यादा बुकिंग वाल्वो की बसों की हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed