फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new born child found in haldwani.

पैदा करके नन्हीं 'परी' को फेंक आई कलियुगी मां

Wed, 08 Oct 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (हल्द्वानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (हल्द्वानी) Updated Wed, 08 Oct 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
new born child found in haldwani.

उसे मां की गोद में या पालने में होना चाहिए था। उसके अगल-बगल बधाई देने वालों का तांता लगा होना चाहिए था। खूब सारे खिलौने होने चाहिए थे। वो रोती तो पूरा घर उसे चुप कराने के लिए तमाम जतन करते। मगर अफसोस... इस ‘परी’ की खुशियों के सारे ‘पर’ उसकी निर्मोही मां ने इसे जन्म देने के एक-दो दिन बाद ही कतर दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को यह नवजात झाड़ियों में कूड़े की तरह पड़ी मिली। संयोग से एक व्यक्ति ने ‘परी’ के रोने की आवाज सुनी और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह स्वस्थ है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सुभाष नगर में एक किराना स्टोर के सामने खाली प्लाट में झाड़ियों में नवजात बच्ची पड़ी है।

पहला अभिभावक बनते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से नन्ही ‘परी’ के संबंध में जानकारी ली लेकिन कोई भी कुछ बता नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मां ने छोड़ा, मिली चार-चार मां

new born child found in haldwani.

हॉस्पिटल में ‘परी’ के दूसरे अभिभावक बने डाक्टर और नर्सें, जिन्होंने तत्काल ‘परी’ के सारे चेकअप किए और जरूरी इलाज दिया। जिसके गर्भ में ‘परी’ नौ माह रही उस मां ने इसका त्याग कर दिया लेकिन खुशकिस्मत ‘परी’ के पास अब चार-चार मां हैं, जो सुबह-शाम की शिफ्ट में उसकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी निर्मोही कलियुगी मां ने लोकलाज के डर से बच्ची को झाड़ियों में मरने फेंक दिया होगा। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीसी जोशी ने बताया कि ‘परी’ को जब अस्पताल में लाया गया था तो उसके शरीर पर मामूली खरोंच थीं।

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद ‘परी’ अब पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची महज एक-दो दिन की है। अस्पताल स्टाफ पूरे जतन से ‘परी’ की देखभाल में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed