फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new born baby death issue in dehradun

'बचाई जा सकती थी उन 4 शिशुओं की जान'

Mon, 24 Nov 2014 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Nov 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
new born baby death issue in dehradun

राजधानी देहरादून के दून महिला अस्पताल में चार शिशुओं की मौत के मामले में डॉक्टर लापरवाही न करते तो दो महीने पहले महिला अस्पताल में चार बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। जांच कमेटी ने बच्चों की मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेवार माना है।

विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीएस जोशी ने अस्पताल प्रबंधन के साथ ड्यूटी में तैनात तीनों डॉक्टरों का स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल की सीएमएस को भी सख्त हिदायत दी गई है कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि भविष्य में लापरवाही न हो। इसके लिए  इनडोर में बच्चों की देखरेख के लिए चौबीस घंटे डॉक्टर की ड्यूटी रखी जाए।
विज्ञापन


करीब दो महीने पहले जिला महिला अस्पताल में दो दिन के भीतर चार बच्चों की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा भी किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने महानिदेशक डा. जीएस जोशी को मामले की जांच कराने केआदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर दून अस्पताल के डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की। कमेटी ने जांच में पाया कि अगर डॉक्टर समय पर बच्चों को सही उपचार देतीं तो उनकी जांच बचाई जा सकती थी। स्वास्थ्य महानिदेशक  डा. जोशी ने इसकी पुष्टि की है।

ऐसे खुला था मामला
एक नवजात की मौत पर जब परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल में दो दिन केभीतर तीन और नवजातों की मौत का खुलासा हुआ। लक्ष्मी रोड निवासी ड्राइक्लीनर का काम करने वाले मुकेश ने बताया कि पत्नी गीता को महिला दून अस्पताल में भर्ती कराया था। रात ढाई बजे गीता ने बच्चे को जन्म दिया। तब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य था।


अगली सुबह छह बजे बच्चे की हालत खराब होने लगी और मुंह से झाग निकल रहा था। कई बार बुलाने पर भी डॉक्टर नहीं पहुंची। जिससे बच्चेक की मौत हो गई। मुकेश के हंगामा करने पर वहां भर्ती तीन अन्य महिलाओं के परिजन भी बाहर आ गए और बताया कि दो दिन के भीतर उनकेबच्चों की मौत भी मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed