फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   neural defect disease in born child

मां के पेट से बच्चे को मिली खौफनाक बीमारी!

Fri, 04 Jul 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 04 Jul 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
neural defect disease in born child

हरिद्वार जिले के गांव बुडाहेड़ी में जन्मजात विकृति न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (तंत्रिका ट्यूब दोष) की बीमारी का मामला सामने आया है। चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी गर्भवती महिला की लापरवाही से होती है।

विज्ञापन


औसतन 20 हजार नवजात शिशुओं में से एक को होती है। मामला सामने आने के बाद नवजात को ऑपरेशन के लिए जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।

मंगलवार को दोपहर बाद पथरी थाना क्षेत्र के गांव बुडाहेड़ी निवासी इकबाल पुत्र नफीस के घर में बेटा पैदा हुआ, लेकिन बच्चे की किलकारी के साथ ही सिर के पीछे एक बड़ी रसोली देखकर सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन

दिमाग की झिल्ली न‌िकल आई है बाहर

neural defect disease in born child

नवजात को उपचार के लिए बुधवार को जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी त्रिपाठी के पास लाया गया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि नवजात में जन्मजात विकृति न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (तंत्रिका ट्यूब दोष) की बीमारी सामने आई है।

दिमाग के बाहर की झिल्ली हड्डी से न जुड़ने के कारण यह परेशानी होती है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चे में चेतना है, उसके दिमाग की झिल्ली बाहर आई हुई है और पानी भरा हुआ है।

ऑपरेशन से इसका इलाज संभव है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि नवजात को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का इलाज सरकार की ओर से निशुल्क होता है।

ऐसे होती है यह बीमारी

neural defect disease in born child

गर्भावस्था के दौरान तीन सप्ताह में न्यूरल ट्यूब आकार लेने लगते हैं, लेकिन महिला के बीमारी से ग्रस्त होने से न्यूरल ट्यूब में ग्रोथ होना रुक जाती है और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की बीमारी हो जाती है।

धूम्रपान खतरनाक
गर्भवती महिला के आसपास में धूम्रपान नहीं होना चाहिए और महिला को तो कतई नहीं करना चाहिए, क्योंकि धूम्रपान न्यूरल ट्यूब बंद कर देता है और इससे ग्रोथ रुक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed