फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nestle maggi and amar ujala campaign rally for plastic free dehradun

नेस्ले और अमर उजाला का अभियान, 'दो मिनट सफाई...' से स्वच्छ होगा अपना शहर

Mon, 15 Oct 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Nestle maggi and amar ujala campaign rally for plastic free dehradun
नेस्ले और अमर उजाला की ओर से आयोजित रैली का शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम करके पर्यावरण को स्वच्छ बना जा सकता है। सड़कों पर कूड़ा कचरा नहीं फैलाने का संकल्प लेना होगा। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने से निस्तारण आसानी से हो सकेगा। इस मुहिम में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। बगैर जनसहयोग के कोई अभियान सफल नहीं होता है। 

विज्ञापन


राज्य मंत्री रविवार को गांधी पार्क में ‘नेस्ले-अमर उजाला दो मिनट सफाई के नाम’ अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले राज्य मंत्री रेखा आर्य और पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी ने झंडी दिखाकर नेस्ले-अमर उजाला दो मिनट सफाई के नाम अभियान के तहत निकाली गई रैली को रवाना किया। इस मौके पर राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें घरों से निकलने वाले गीते और सूखे कूड़े को अलग-अलग देना चाहिए।
विज्ञापन


जिससे उसका निस्तारण ठीक ढंग से हो सके। साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित न हो। पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी ने कहा कि हम पश्चिमी सभ्यता को तेजी से अपना रहे हैं तो उनकी सफाई रखने की आदत को भी अपनाना चाहिए। सड़कों पर इधर-उधर कूड़ा फेंक देने से भी पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमें कूड़ा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ रहे इसके लिए हमें अपनी आदतें सुधारनी होंगी। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नंदिनी शर्मा, सुशील गुप्ता, तृप्ता जाटव, दया जोशी आदि मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

मम्मी-पापा से बोलो पढ़ाई करनी है, काम नहीं 

कार्यक्रम के दौरान गांधी पार्क में छोटे बच्चे गुब्बारे बेचते दिखे। जिस पर राज्य मंत्री रेखा आर्य उनके पास पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। बच्चों को अपना नंबर देते हुए कहा कि मम्मी-पापा से बोलो मुझे सिर्फ पढ़ाई करनी है, काम नहीं। अगर वह तब भी काम कराएं तो मेरी बात करा देना। जिस पर बच्चों ने कहा कि अब हम सिर्फ पढ़ाई करेंगे।  


नेस्ले-अमर उजाला दो मिनट सफाई के नाम अभियान के तहत रविवार को गांधी पार्क से रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। रैली में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट, लॉ कॉलेज और उत्तरांचल पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली में छात्र-छात्राएं हाथ में प्लास्टिक से होने वाले नुकसान संबंधी तख्ती लेकर चल रहे थे। रैली एस्ले हॉल चौक होते हुए बहल चौक पर समाप्त हुई। रैली में लॉ कॉलेज की अध्यक्ष मिताली, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सुचिता, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के राकेश चौधरी, रवि, दीपांजलि गुप्ता, निकिता, प्रावी अग्रवाल, उत्तरांचल पीजी कॉलेज के डॉ. असलम, बीनू तथा ‘मैड’ के करन कपूर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed