फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nepali people protest for constitution.

संविधान को लेकर नेपालियों का भारत में प्रदर्शन

Mon, 19 Jan 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
nepali people protest for constitution.

प्रवासी नेपाली नौजवानों और नागरिकों ने नेपाल में तत्काल संविधान तैयार करने और उसे लागू करने की मांग को लेकर रविवार को पिथौरागढ़ के गांधी चौक में प्रदर्शन किया। प्रवासी नेपाली कल्याणकारी संगठन के आह्वान पर एकत्रित लोगों का कहना है कि एक बार नेपाल में संविधान निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ नेताओं ने स्वार्थ के कारण इसमें अड़ंगा डाल दिया।

विज्ञापन


संविधान ने होने का बुरा असर
प्रवासी नेपाली कल्याणकारी संगठन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह रतोली ने कहा कि वर्षों तक नेपाल में राजशाही रही थी। नेपाल की जनता राजशाही से त्रस्त थी। बाद में माओवादियों के कहर से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई।
विज्ञापन


अब देश लोकतांत्रिक प्रक्रिया की तरफ तो बढ़ा है, लेकिन संविधान निर्माण नहीं हो पाया है। इसका असर नेपाल की आम जनता पर पड़ रहा है।

भारत से लें सीख
संगठन के सचिव गणेश साउद ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र बेहद मजबूत है। यहां लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की व्यवस्था संविधान में की गई है। नेपाल के नेताओं को भारत से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु ओझा ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति तभी हो सकती है जब उस देश के लोगों को अधिकार मिलें और उन अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्था हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed