फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal will inscribe lipulekh on its coins, new coins will come in market on Dussehra

लिपुलेख को अपने सिक्कों पर अंकित करेगा नेपाल, दशहरे पर बाजार में आएगा नया सिक्का

Thu, 17 Sep 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी राजेश पंगरिया, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
राजेश पंगरिया, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Sep 2020 02:30 AM IST
सार

  • नेपाल कैबिनेट ने दी मंजूरी, दशहरे में बाजार में आएगा नया सिक्का

विज्ञापन
Nepal will inscribe lipulekh on its coins, new coins will come in market on Dussehra
नेपाल के पुराने सिक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्षेत्र लिपुलेख को अपने नक्शे में शामिल करने के बाद अब नेपाल इसे अपने सिक्कों पर भी अंकित करने की तैयारी कर रहा है। नेपाल की कैबिनेट ने सिक्कों पर नए नक्शे को अंकित करने की मंजूरी दे दी हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही सिक्के बनाने का काम भी शुरू हो गया है। नेपाल में ऐसा पहली बार होगा जब किसी नक्शे को मुद्रा में शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नेपाल नए सिक्कों को अपने प्रमुख त्योहार दशहरे पर जारी करेगा।
विज्ञापन

 
सोमवार को नेपाल सरकार की कैबिनेट ने नया सिक्का जारी करने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक को मंजूरी दे दी है। नए सिक्कों पर नेपाल का नक्शा अंकित होगा, जिसमें भारत के लिपुलेख को भी वह अपने नक्शे में अंकित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सरकार की कैबिनेट बैठक में लिंपयाधुरा, लिपुलेख और कालापानी क्षेत्र के लिए भी नया नक्शा जारी करने की मंजूरी दी गई है। सरकार के प्रवक्ता प्रदीप ग्यावली ने मंगलवार देर शाम प्रेस को बताया कि नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने एक और दो रुपये के नए सिक्के जारी करने की मंजूरी मांगी थी। 

चीन के हाथों की कठपुतली बन चुका नेपाल

नेपाल की ओली सरकार चीन के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। वर्षों से चीन सीमा तक बन रही सड़क पर आज तक विरोध नहीं किया। पांच माह पहले सड़क का उद्घाटन होने के बाद नेपाल के सुर पूरी तरह बदल चुके हैं।

वह भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना बताने के बाद भारत से लगी सीमा पर सैकड़ों बॉर्डर एरिया पोस्ट बना चुका है। साथ ही इन पर एपीएफ के जवान भी तैनात कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed