{"_id":"a486371e6388f0e579f1b9c65cddab8d","slug":"nepal-prime-minister-reached-tehri-dam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा पहुंचे टिहरी डैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा पहुंचे टिहरी डैम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली रविवार को टिहरी बांध का दौरा करने पहुंचे। वह यंहा डैम के पावर हाउस का जायज लेंगे।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा सेना के हेलीकॉप्टर से नई टिहरी पहुंचे, जहां से वह टिहरी डैम के लिए रवाना हुए। वह डैम और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी लेंगे।
इससे पहले शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। बताया गया कि प्रधानमंत्री ओली भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 10.20 बजे कोटी कॉलोनी स्थित हेलीपेड पर उतरे। डैम का जायजा लेने के बाद अपराह्न एक बजे प्रधानमंत्री यहां से दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री दिनेश धनै प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। नेपाल में बन रहे पंचेश्वर बांध निर्माण से होने वाले पुनर्वास को लेकर प्रधानमंत्री नई टिहरी के दौरे पा आ रहे हैं। बांध निर्माण से टिहरी में क्या-क्या समस्या आई। किस तरह से लोगों का पुनर्वास किया गया है। इसका अध्ययन करने प्रधानमंत्री यहां आए हैं।
विज्ञापन