फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal Accident News: Five People Died during Marriage Car Accident in baitadi

उत्तराखंड: सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में बरात की जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बैतड़ी(नेपाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैतड़ी(नेपाल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

Nepal Accident News:  एक टैक्सी बरात लेकर वापस लौट रही थी। तभी जूलाघाट मार्ग पर कालूवाड़ मोड़ के पास जीप अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Nepal Accident News: Five People Died during Marriage Car Accident in baitadi
बैतड़ी में बरात की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में रविवार रात बरातियों की एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दौरान दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को धनगढ़ी रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर नेपाल आर्मी और नेपाल प्रहरी के जवान जीप में सवार अन्य लोगों की खोजबीन में जुटे रहे। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा: पहली नियुक्ति के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
विज्ञापन


रविवार रात 8:30 बजे दशरथ चंद नगर पालिका वार्ड संख्या दो के थलाल गांव से वार्ड संख्या छह के सिमयाल एक टैक्सी बरत लेकर वापस लौट रही थी। तभी जूलाघाट मार्ग पर कालूवाड़ मोड़ के पास जीप अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। पीछे से आ रहे बरात के दूसरे वाहन के यात्रियों ने तत्काल नेपाल प्रहरी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: देर रात लोहाघाट में खाई में गिरी कार, एक युवक और युवती की मौत, चार लोग हुए घायल

इनकी हुई मौत
नेपाल प्रहरी के अनुसार, दुर्घटना में वार्ड संख्या छह सिमायल के राजेंद्र बहादुर चंद(48), धन बहादुर चंद(48), खेम सिंह कार्की(58), तारा सिंह थापा(65) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेम चंद(65) ने बैतड़ी जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना में सिमयाल के वाहन चालक दीपक माली और हर्क चंद गंभीर घायल हो गए। दोनों की हालत खराब होने पर डाक्टरों ने उप क्षेत्रीय अस्पताल धनगड़ी में भेजा। मृतकों में एक व्यक्ति दूल्हे का सगा रिश्तेदार बताया जा रहा है। वाहन में कितने लोग सवार थे यह पता न चलने के कारण अभी तक नेपाल प्रहरी और नेपाल आर्मी का बचाव अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed