{"_id":"56e664eb4f1c1b25648b4568","slug":"negative-impact-has-not-on-industry-said-munna-singh-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"FDI से बढ़ेगा रोजगार, बचेगी विदेशी पूंजी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FDI से बढ़ेगा रोजगार, बचेगी विदेशी पूंजी’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
विदेशी पूंजी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भारतीय मजदूर संघ की बैठक में कहा कि रक्षा क्षेत्र में 40 प्रतिशत एफडीआई से प्रतिरक्षा क्षेत्र में कार्यरत उद्योग पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके उलट रक्षा से संबंधित सामान जो हम विदेशों से खरीदते हैं वह अब अपने ही देश में बनेगा, जिससे रोजगार तो बढ़ेगा ही विदेशी मुद्रा भी बचेगी।
आयुध निर्माणी देहरादून के मिलन मंदिर में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ से सम्बद्ध पांचों संगठनों आयुध निर्माणी मजदूर संघ, प्रतिरक्षा श्रमिक संघ ओएलएफ, रक्षा कर्मचारी संघ सीक्यूएआई, डिफेंस कर्मचारी संघ आईआरडीई व रक्षा अनुसंधान कर्मचारी संघ देहरादून का संयुक्त वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
अधिवेशन में सभी संगठनों के लगभग 545 सदस्य पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। प्रदेश मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट के निर्देशन में पांचों संगठनों की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया गया।
विज्ञापन
सीएम बिजल्वाण बने अध्यक्ष:
आयुध निर्माणी मजदूर संघ के चुनाव में सीएम बिजल्वाण अध्यक्ष, प्रदीप नेगी उपाध्यक्ष, सुभाष चंद चौहान महामंत्री, प्रवीण कुमार कांबोज सयुंक्त मंत्री, पंकज शर्मा संगठन मंत्री, उज्जवल त्यागी संगठन मंत्री और जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित जनों ने पांचो संगठनों की नर्व निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।
इस मौके पर विनोद त्यागी, मनमोहन सिलमाना, कविंद्र दत्त सेमवाल, सुभाष शर्मा, नागर दत्त शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, अजय भुट्टा, डीके त्यागी, गजेंद्र खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।