फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET UG question paper was common

सामान्य रहा नीट यूजी का प्रश्न पत्र

Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
NEET UG question paper was common
नीट-यूजी का पेपर रविवार को शहर के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुआ। उत्तराखंड में करीब 19 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। दून में 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

छात्र गर्वित रतूड़ी, कनुप्रिया सती, प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि प्रश्न एनसीईआरटी से पूछे गए। पिछले वर्ष की तुलना में प्रश्न पत्र आसान था। सामान्य कैलकुलेशन के 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत थियोरेटिकल प्रश्न थे। 11वीं कक्षा से 20 और बारहवीं से 30 प्रश्न थे। रसायन शास्त्र के प्रश्न पिछले वर्ष की तुलना में उच्च स्तर के रहे।
विज्ञापन

11वीं और 12वीं कक्षा से सभी विषय से बराबर प्रश्न पूछे गए थे। बलूनी क्लासेस के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम के मुताबिक, जिन छात्र-छात्राओं ने पूरे वर्ष ऑफलाइन तैयारी की थी, उनको ऑनलाइन की तुलना में अधिक लाभ मिला। ऑल इंडिया में चयन के लिए कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 75 से 85 फीसदी, ओबीसी वर्ग के लिए 72 से 82 फीसदी और एससी के लिए 55 फीसदी, एसटी के लिए 45 से 55 फीसदी और दिव्यांग के लिए 35 से 45 फीसदी रहने की संभावना है। नीट में पूछे गए प्रश्नपत्र के हल बलूनी क्लासेस की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed