{"_id":"5e4bdf7c8ebc3ed1075cbdca","slug":"neet-pg-2020-score-card-issued-counselings-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी के स्कोर कार्ड जारी, 366 अंकों तक क्वालिफाई हुए छात्र, काउंसिलिंग जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पीजी के स्कोर कार्ड जारी, 366 अंकों तक क्वालिफाई हुए छात्र, काउंसिलिंग जल्द
Wed, 19 Feb 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 19 Feb 2020 04:00 AM IST
सार
- नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस ने जारी किया स्कोर कार्ड
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मेडिकल पीजी एमडी, एमडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए हुई नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी हो गए हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (एनबीई) की वेबसाइट से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनबीई ने नीट पीजी का आयोजन देशभर में पांच जनवरी 2020 को कराया था। परीक्षा में करीब 1.6 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 89549 कैंडिडेट्स क्वालिफाई घोषित किए गए हैं। परीक्षा कुल 1200 अंकों की थी। इसमें से जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की कटऑफ 366 अंक, ओबीसी, एससी, एसटी की कटऑफ 319 अंक और जनरल दिव्यांग की कटऑफ 342 अंक रही है।
विज्ञापन
देशभर के संस्थानों में 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और 50 प्रतिशत स्टेट कोटा के तहत सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा पास करने वाले छात्र अपनी रैंक लिस्ट और स्कोर कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड के आधार पर जल्द ही नीट पीजी की काउंसिलिंग शुरू होगी। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) इसका शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
- सबसे पहले एनबीई की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- यहां एनबीई रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां नीट पीजी लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नीट पीजी 2020 ऑल इंडिया कोटा रैंक पर क्लिक करें।
- अब जो पीडीएफ आएगी, उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
- यहां एनबीई रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां नीट पीजी लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नीट पीजी 2020 ऑल इंडिया कोटा रैंक पर क्लिक करें।
- अब जो पीडीएफ आएगी, उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।