फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET-JEE EXAM 2020: Union Hrd Minister Ramesh pokhriyal nishank Told Jee exam will on odd even Formula and 12 Students in Nee

NEET, JEE : ऑड-ईवन के फार्मूले पर होगी जेईई परीक्षा, नीट में हर कमरे में सिर्फ 12 छात्र - केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक  

Mon, 31 Aug 2020 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Aug 2020 10:14 AM IST
सार

  • छात्रों को नहीं होगी परेशानी, सोशल डिस्टेंसिंग की भी व्यवस्था

विज्ञापन
NEET-JEE EXAM 2020: Union Hrd Minister Ramesh pokhriyal nishank Told Jee exam will on odd even Formula and 12 Students in Nee
Dr Ramesh Pokhriyal Nishank - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि नीट और जेईई मेन परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा और छात्रों को कोई परेशानी नहीं होगी। देश भर में नीट और जेईई की परीक्षा में करीब 25 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और राज्य परीक्षा विभाग परीक्षा वाले दिन के लिए एक योजना को लेकर बातचीत भी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेईई मेन परीक्षा के परीक्षा केंद्रों को 570 से बढ़ाकर 660 कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से नीट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र 2546 की जगह अब 3843 बनाए गए हैं। नीट 155 शहरों और जेईई 234 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

नीट की परीक्षा के लिए यह है व्यवस्था
सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए नीट की परीक्षा में केंद्रों में हर कमरे में 24 की जगह सिर्फ 12 परीक्षार्थी होंगे। 

जेईई परीक्षा के लिए

परीक्षार्थी एक सीट छोड़कर बैठेंगे। जेईई की परीक्षा कम्प्यूटर पर होती है और दो कम्प्यूटर के बीच की दूरी एक मीटर रहती है। इसके बावजूद ऑड ईवन की व्यवस्था लागू रहेगी। दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। सुबह की शिफ्ट में परीक्षा ऑड और शाम के सत्र में ईवन नंबर वाले कम्प्यूटर पर बैठ कर परीक्षा दी जाएगी। 

दूर-दराज से आने वालों को नहीं होगी दिक्कत
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक एनटीए एक बेहतर रणनीति के तहत परीक्षा करवा रहा है। परीक्षा में छात्रों को वही सेंटर दिए गए हैं जो उनके लिए सुलभ हों। कोशिश यह भी है कि छात्रों को आने जाने में भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

कई महीनों से हो रही है तैयारी..
जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है एक सितंबर से हम अनलॉक की ओर और आगे बढ़ रहे हैं। देश की तरक्की के लिए जरूरी सेवाओं के अलावा और भी अन्य चीजें बेहतर हो जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय कई महीनों से परीक्षा के आयोजन की तैयारी कर रहा है।
-रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed