फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET 2021 Result: Kshitij Kumar Singh From Haldwani Became Uttarakhand Topper

नीट रिजल्ट 2021: उत्तराखंड में हल्द्वानी के क्षितिज ने किया टॉप, जुनून काम आया और मिल गई मनपसंद रैंक 

Tue, 02 Nov 2021 09:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Nov 2021 09:34 PM IST
सार

NEET 2021 Result:  मूलरूप से यूपी के गोरखपुर निवासी क्षितिज कुमार सिंह हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
NEET 2021 Result: Kshitij Kumar Singh From Haldwani Became Uttarakhand Topper
क्षितिज कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में हल्द्वानी के मेधावी क्षितिज कुमार सिंह ने ऑल इंडिया स्तर पर 691 वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड टॉप किया है। क्षितिज का वर्ष 2019 और 2020 में भी चयन हो चुका था लेकिन मनपसंद रैंक न आने के कारण उन्होंने मौका छोड़ दिया था।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के गोरखपुर निवासी क्षितिज कुमार सिंह हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। क्षितिज के पिता अनिल कुमार सिंह अपना व्यवसाय करते हैं। माता रीता सिंह गृहिणी हैं। क्षितिज ने 12वीं तक की पढ़ाई नवाबी रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल से की। उन्होंने 12वीं में 92.6 प्रतिशत अंक पाए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह मेडिकल में दाखिले की तैयारी में जुट गए। क्षितिज बताते हैं कि 2019 और 2020 में भी उन्होंने नीट उत्तीर्ण किया था लेकिन मनपसंद कॉलेज लायक रैंक नहीं थी। इसलिए वह कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी में जुट गए और अब अच्छी रैंक के साथ नीट उत्तीर्ण करने की खुशी है। उन्होंने तुषार पंत पीएमटी क्लासेज से कोचिंग ली। कोचिंग के साथ ही पांच से छह घंटे स्टडी भी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली दिनों से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा
क्षितिज ने बताया कि स्कूल में अध्यापक हमेशा कहते थे कि तुम डॉक्टर ही बनना, इसलिए डॉक्टर बनने का सपना बुन डाला। यह पेशा समाज में सम्मानजनक माना जाता है। उनके छोटे भाई सार्थक कुमार सिंह ने भी इसी वर्ष इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। 

सफलता के मंत्र

- नीट में सफलता पाने के लिए मन लगाकर अध्ययन करें। 
- पुराने प्रश्नपत्रों के सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर तैयारी करें।
- नियमित अध्ययन करने की आदत बनाएं।
- शिक्षक जो भी पढ़ाते हैं उसका घर पर रिवीजन जरूर करें।
- अच्छे दोस्त बनाएं, जो आपकी पढ़ाई में मदद कर सकें।

रामनगर के माज अहमद ने भी किया नाम रोशन
आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के छात्र रहे माज अहमद ने 620 अंक और 4394 वीं रैंक हासिल की है। माज अहमद ने हाईस्कूल की परीक्षा 95.8 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। इंटर की परीक्षा 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। माज अहमद हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहते हैं। माज के पिता डॉ. मोईन अहमद आर्मी पब्लिक स्कूल में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं। वह 2014 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। माता मीना गृहिणी हैं। विद्यालय के अध्यक्ष कर्नल सीपी चूड़ामणि, प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा और सभी शिक्षकों ने माज अहमद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed