{"_id":"3a23ed4a71c0008b7bede6fdebc0bb59","slug":"neeru-saini-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरू सैनी हत्याकांड की जांच करेगी सीबीसीआईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरू सैनी हत्याकांड की जांच करेगी सीबीसीआईडी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Feb 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदन में सोमवार को शून्य काल के दौरान दून का चर्चित नीरू सैनी हत्याकांड का मामला उठा। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने नियम 58 के तहत ठेकेदार सतेंद्र कुमार सैनी की पत्नी नीरू सैनी की पांच माह पहले हुई हत्या में अब तक किसी आरोपी के नहीं पकड़े जाने पर सदन में चर्चा की मांग की।
विज्ञापन
जीना ने कहा कि प्रभावित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक पुलिस जांच में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जीना ने मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
सितंबर में हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 10 सितंबर को नीरू सैनी की हत्या उनके डालनवालन स्थित आवास पर हुई। पुलिस सुरागों की गुत्थी में ही उलझ कर रह गई है।
हत्याकांड की जांच में पुलिस और एसओजी की आधा दर्जन टीमों को लगाया गया है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
संसदीय कार्यमंत्री ने दिए निर्देश
विधायक जीना ने कहा कि जब पुलिस और एसओजी मामले में हत्यारों को नहीं पकड़ पाई है, जिससे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। इसपर संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश ने सीबीसीआईडी को जांच सौंपने के निर्देश जारी किये।
विज्ञापन