फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neema is also playing an important role in the social sector

सामाजिक क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रही नीमा

Tue, 09 Mar 2021 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Neema is also playing an important role in the social sector
नीमा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मेयर सुनील उनियाल गामा और अन्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। नेेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के झाझरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने शिरकत की। उन्होंने संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोराना काल के दौरान भी संस्था ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मिस उत्तराखंड आयुषी जखमोला ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। भाजपा नेता अखिलेेश डबराल ने कहा कि समाज में चिकित्सकों का अहम योगदान है। कोराना काल के दौरान डाक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में अपनी सेवाएं दी। एसोसिएशन के स्टेट प्रेसीडेंट डॉ. मुकेश डबलानिया ने वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्थान की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। कोराना काल के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने पर एसोसिएशन के डॉ. धीरज जोशी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का भी समापन हुआ। जिसमें नीम ए की टीम विजयी रही। इस मौके पर वाइस प्रेसीडेंट डॉ. गगन दीप जोशी, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अरविंद चौधरी, दून ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, उप प्रधानाचार्य मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed