फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NDA examination in dehradun

एनडीए एग्जाम में मैथ्स ने होश उड़ाए

Sun, 17 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
NDA examination in dehradun
exam

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) पहली बार बदले हुए पेपर पैटर्न ने अभ्यर्थियों के होश उड़ा दिए। 300 से ज्यादा अभ्यर्थी तो परीक्षा पहली पाली के बाद ही छोड़कर चले गए। न केवल अभ्यर्थी बल्कि विशेषज्ञों ने भी मैथ्स के बदले हुए पैटर्न को मुश्किल बताया।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी में 36 केंद्रों पर एनडीए की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 15876 में से पहली पाली में 10209 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 5667 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में मैथ्स का पेपर मुश्किल आने की वजह से दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की संख्या घट गई। दूसरी पाली में 9868 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 6008 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों का कहना था कि मैथ्स का पेपर बिल्कुल अलग आया। अभ्यर्थी मुकेश ने बताया कि मैथ्स में कई टॉपिक इस साल नहीं आए, जिससे बड़ी मुश्किल हुई। ग्राउंड जीरो के निदेशक एवं एनडीए एग्जाम एक्सपर्ट अवशीष सहगल ने बताया कि पहले कभी एनडीए के एग्जाम में मैथ्स का ऐसा पैटर्न नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुल 14 टॉपिक्स में से छह टॉपिक ऐसे थे जो कि इस बार पूरी तरह से गायब कर दिए गए। दस प्रतिशत तो छात्र ऐसे थे जो कि मैथ्स का पेपर खराब होने की वजह से परीक्षा छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि जिस टॉपिक से पहले पांच सवाल आते थे, इस बार उनमें से एक भी सवाल नहीं पूछा गया।

प्रश्न-पत्र भी इस तरह का आया कि एक ही सवाल से पांच-पांच सवाल पूछे गए। यानी अगर किसी को पहले सवाल नहीं आता होगा तो वह आगे के पांच सवाल भी हल नहीं कर पाएगा। उन्होंने अनुमानित कटऑफ 360 रहने के आसार जताए।


हालांकि 600 अंकों के जनरल एबिलिटी टेस्ट में जीके और अंग्रेजी के सवाल काफी आसान आए। एनडीए की परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है, जिसमें 300 अंकों का मैथ्स और 600 अंकों का जनरल एबिलिटी होता है। मैथ्स में कुल 120 और जनरल एबिलिटी में 150 सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed