फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari will be loksabha candidate of samajwadi party

...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!

Sat, 08 Mar 2014 12:06 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 08 Mar 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari will be loksabha candidate of samajwadi party

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सीट से एनडी तिवारी तीन बार सांसद रह चुके हैं। एक बार राम लहर के दौर में उन्हें बलराज पासी से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


सपा ने की तिवारी को पेशकश
सपा ने तो पूर्व मुख्यमंत्री के सामने इस सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश भी कर दी है। हालांकि, तय तिवारी को करना है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन
विज्ञापन


कोई भी कदम उठाने से पहले एनडी तिवारी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर की जनता की राय लेना चाहते हैं। इसके लिए वह 20 मार्च को नैनीताल आ रहे हैं। यहीं से उनके कुमाऊं दौरे की भी शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीट पर है तिवारी का रुतबा

nd tiwari will be loksabha candidate of samajwadi party

कांग्रेस में यदि कद्दावर नेताओं की गिनती की जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का नाम आने में बहुत देर नहीं लगेगी।

पढ़ें, उत्तराखंड में लोकसभा के महामुकाबले का मंच सजा

1952 में काशीपुर से चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे एनडी तिवारी की एक बार फिर लौटने की सुगबुगाहट से ही बड़े-बड़े नेताओं के पसीने छूट रहे हैं क्योंकि एनडी तिवारी का इस सीट पर रुतबा ही ऐसा रहा है।

पढ़ें, जब एनडी तिवारी को पिता ने क‌िया बेदखल

तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तीन बार नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से सांसद भी रहे हैं।

प्रदेश में उनकी मान्यता इसी बात से लगाई जा सकती है कि अब तक बने आठ मुख्यमंत्रियों में वह ऐसे इकलौते सीएम हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

इस शर्त पर बसपा भी देगी समर्थन

nd tiwari will be loksabha candidate of samajwadi party

एनडी तिवारी के ओएसडी भवानी भट्ट कहते हैं कि आज भी जनता चाहती है कि तिवारी चुनाव मैदान में उतरें।

पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन

सपा और बसपा ने भी पेशकश की है कि यदि श्री तिवारी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उतरते हैं तो दोनों दल अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करेंगे।

पढ़ें, गिनीज बुक के बाद अरविंद का यह है नया लक्ष्य

भट्ट कहते हैं कि हमने भी उनसे चुनाव मैदान में उतरने की अपील की है। इसके बाद तिवारी जनता की रायशुमारी के लिए तैयार हुए हैं।

20 मार्च को वह नैनीताल पहुंचकर लोगों से मिलेंगे और चुनाव लड़ने के बारे में भी बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed