फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari sleeping pills instead of medicine

'एनडी तिवारी को दवा की जगह खिलाईं नींद की गोलियां'

Fri, 28 Mar 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 28 Mar 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari sleeping pills instead of medicine

रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा ने आरोप लगाया कि एनडी तिवारी के स्वास्थ्य के साथ दुश्मनों ने खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन


पढ़ें, सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'

तिवारी को दवाइयों के रूप में नींद की गोलियां खिलाई गई हैं। यह काम एक उच्च स्तरीय अधिकारी की साजिश से किया गया है।

उच्च स्तरीय जांच में साजिश बेनकाब हो सकती है। उन्होंने कहा कि रोहित के साथ कोई अनहोनी न हो इसलिए वह तिवारी के साथ दौरे में आई हैं। उन्हें राजनीति से कोई लगाव नहीं है।

विज्ञापन

एनडी तिवारी ने बदले सुर, कहा लड़ूंगा चुनाव

nd tiwari sleeping pills instead of medicine

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया तो वह लोकसभा चुनाव अवश्य लड़ेंगे।

पढ़ें, वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात

श्री तिवारी इस बात से निराश थे कि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में विकास कार्यों में ठहराव आ गया है। एडी तिवारी गुरुवार को पंतनगर एनेक्सी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

चुनाव के लिए जनता की नब्ज टटोल रहे तिवारी

nd tiwari sleeping pills instead of medicine

उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय को नियमित कुलपति देने के लिए उन्होंने राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी और मुख्यमंत्री हरीश रावत से फोन पर बात की है।

पढ़ें, ऊंची बोली लगाओ, मनचाहा मोबाइल नं. ले जाओ

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि पंतनगर में कुलपति की नियुक्ति के संबंध में एक सप्ताह के भीतर निर्णय ले लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए वह जनता की नब्ज टटोल रहे हैं।

विज्ञापन

निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर कोई जवाब नहीं

nd tiwari sleeping pills instead of medicine

यदि जनता ने उन्हें पसंद किया और कांग्रेस हाईकमान ने टिकट दिया तो वह चुनाव अवश्य लड़ेंगे। टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर तिवारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

पढ़ें, लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित करेगा चंद्रमा

इस दौरान एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर, ओएसडी भवानी दत्त भट्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू, डॉ. गणेश उपाध्याय, अनुराधा जोशी, सावित्री भट्ट, शमसुद्दीन, गुरप्रीत सिंह चीनू, परवेज अहमद, गंगा सिंह पपोला, इशांक जोशी, माधवानंद पनेरू, केशव पनेरू, चेतन पनेरू, जीएस तिवारी, तोता राम सागर, दान सिंह नयाल, सुमन सक्सेना आदि थे।

ओएसडी ने दिए जवाब
पत्रकार वार्ता में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एनडी तिवारी से पूछे जाने वाले अधिकांश सवालों के जवाब उनके ओएसडी भवानी दत्त भट्ट ने दिए।

तिवारी सवाल सुनते थे, भट्ट की तरफ देखते थे। भट्ट मौके की नजाकत समझते हुए जवाब देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed