एनडी तिवारी के सामने 'झुके' कांग्रेस हाईकमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान ने कांग्रेस हाईकमान के साथ ही प्रदेश कांग्रेस को भी बेचैन कर रखा है।
पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
उत्तराखंड की इस सीट पर सियासी समीकरण गड़बड़ाने की आशंका को देखते हुए हाईकमान ने तिवारी को मनाने का जिम्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल बोरा को सौंप दिया है।
निर्णय बदलने का आग्रह
तिवारी के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने उनसे संपर्क साधने के साथ ही पार्टी में उचित सम्मान देने की बात कह अपने निर्णय को बदलने का आग्रह किया है।
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
जिसे देखते हुए तिवारी ने भी अगले दौर की वार्ता तक कुछ नरमी दिखाई है। दिन तक तिवारी का नामांक न पत्र भरने को लेकर तैयारी चल रही थी कि तभी दिल्ली से मोती लाल बोरा का फोन आया।
पार्टी को मजबूती प्रदान करने को कहा
उन्हें फोन पर बोरा ने सबसे तजुर्बे वाला और समर्पित नेता बताते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आग्रह भी किया है।
पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी
नैनीताल सीट 2004 से कांग्रेस के पास है और इस बार भी सिटिंग एमपी केसी सिंह बाबा को ही टिकट मिला है। ऐसे में इस सीट पर तिवारी के मैदान में उतरने की घोषणा ने कांग्रेस के लिए आफत खड़ी कर रखी है।