फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari lok sabha election

कांग्रेस में एक और 'तूफान' ने दी दस्तक

Tue, 18 Mar 2014 10:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Mar 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari lok sabha election

कांग्रेस की चाय की प्याली में एक और तूफान के आसार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने खुला पत्र जारी कर नैनीताल से रोहित को चुनाव लड़ाने की मंशा जाहिर की है।

विज्ञापन


तिवारी का इशारा यह भी है कि वे खुद भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि तिवारी कह रहे हैं कि 21 मार्च से वे क्षेत्र का दौरा कर लोगों की राय जानेंगे।

तिवारी के मुताबिक उम्र के कारण अब वे खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते पर लोगों की राय होगी तो इस पर विचार किया जाएगा। तिवारी ने इस पत्र में अपने ओएसडी भवानी भट्ट को रोहित का राजनीतिक सलाहकार भी नियुक्त किया है।

विज्ञापन

लोगों ने किया तिवारी से आग्रह

nd tiwari lok sabha election

तिवारी के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में तिवारी का कहना है कि उन्होंने रोहित को नैनीताल से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था।

पर नैनीताल से क्षेत्र के लोग उनसे भी आग्रह कर रहे हैं कि आप चुनाव लड़ें। ऐसे में 21 मार्च से नैनीताल संसदीय क्षेत्र का भ्रमण कर वे लोगों की राय को जानेंगे।

खुद वे उम्र की इस अवस्था के चलते चुनाव लड़ने के इच्छुक नही है पर लोगों का आग्रह रहा तो वे इस पर फैसला कर सकते हैं।

रोहित हैं राजनीतिक उत्तराधिकारी

nd tiwari lok sabha election

पत्र में तिवारी ने फिर दोहराया है कि रोहित उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। रोहित को उन्होंने नैनीताल से चुनाव लड़ने का सुझाव भी दिया है।

रोहित का भी कहना है कि क्षेत्र के लोगों की इच्छा हुई तो चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। तिवारी के इस पत्र में भवानी भट्ट को रोहित का राजनीतिक सलाहकार भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन

21 से कुमाऊं दौरे पर एनडी तिवारी

nd tiwari lok sabha election

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी 21 मार्च से एक अप्रैल तक कुमाऊं में व्यापक जनसंपर्क करेंगे। रविवार को हुई बैठक में समिति के संयोजक मोहन पाठक ने बताया कि तिवारी 20 मार्च की रात लखनऊ से हल्‍द्वानी के लिए रवाना होंगे।

21 मार्च को यहां सर्किट हाउस काठगोदाम में उनका स्वागत किया जाएगा। वे 22 मार्च को नैनीताल, 23 को भवाली-भीमताल, 24 को पदमपुरी होकर 25 मार्च को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचेंगे।

इसके बाद वह 26 मार्च को हल्दूचौड़-पंतनगर, 27 मार्च को बिंदुखत्ता-शांतिपुरी, 28 मार्च को रुद्रपुर-किच्छा, 29 को बाजपुर-दिनेशपुर-गदरपुर होकर काशीपुर तक जाएंगे।

30 मार्च से एक अप्रैल तक वह सितारगंज-नानकमता-खटीमा-चकरपुर क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed