उज्ज्वला को शर्मा नहीं तिवारी कहो: एनडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार स्थित भेल के गेस्ट हाउस में पहुंचने पर एनडी तिवारी के स्वागत में जब समर्थकों ने नारेबाजी में उज्ज्वला शर्मा कहकर नारे लगाए, तो उन्होंने समर्थकों को बीच में रोकते हुए कहा कि उज्जवला शर्मा नहीं तिवारी कहो। तिवारी की यह बेबाकी देखकर हर कोई दंग रह गया।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से देहरादून जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी हरिद्वार शिवालिक गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद उज्जवला शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में एनडी तिवारी के खिलाफ षड्यंत्र के नए खुलासे किए।
'एटीएम की तरह तिवारी को यूज किया'
उज्जवला शर्मा ने कहा कि तिवारी जी के इर्द-गिर्द रहने वाले कुछ लोगों ने उन्हें षड्यंत्र रचकर हमसे दूर रहने दिया।
उन्हें दिल कमजोर और नींद में रहने को प्रतिबंधित दवाई की दी जाती थी, दूसरे उन्हें हमेशा यह डर दिखाया जाता था कि रोहित तिवारी को अपनाने से उनका राजनीति करियर और उनका वोट बैंक दूर हो जाएगा।
उन्हें परंपराओं का डर दिखाया जाता था। एनडी तिवारी साथ के लोगों की बहुत चिंता करते हैं। लेकिन उनमें से ही कुछ ऐसे भी लोग साथ हो लिए जो अपने हितों के लिए उन्हें एटीएम मशीन की तरह यूज करते रहे।
'तिवारी मुझे हमेशा अपना मानते रहे'
उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि एनडी तिवारी ने उन्हें कभी अपना मानने से इंकार नहीं किया। जब वह मिलते थे तो आदर से और हमारे बीच जो रिश्ते रहे, उनको मानते थे।
लेकिन कुछ लोगों ने उनके बीच की दूरी बनाई। लेकिन देर से ही सही अब वह साथ हैं, सब कुछ निपट गया है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री का शिवालिक नगर गेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने एनडी तिवारी और उनकी पत्नी उज्जवला शर्मा से मुलाकात की और उनके विकास कार्यों की सराहना की।
दर्जाधारी संजय पालीपाल, यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष राम विशाल देव, अरशद ख्वाजा, सुहैल कुरैशी, दिनेश पुंडीर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण सिंह आदि शामिल हुए।