{"_id":"684dc6b0500ab904fc006f94","slug":"ncert-books-are-most-important-anushka-dehradun-news-c-5-1-drn1081-715830-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी की किताबें हैं सबसे महत्वपूर्ण : अनुष्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी की किताबें हैं सबसे महत्वपूर्ण : अनुष्का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
II
I
I
I
Iनीट परीक्षा में टॉपर अनुष्का ने ऑल इंडिया रैंक 304 हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान
I
Iउत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की प्रदेश टॉपर अनुष्का राणा ने नीट परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। अनुष्का ने नीट-2025 की परीक्षा में में 627 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 304 हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
I
I
I
Iअनुष्का ने बताया, उन्होंने कक्षा 11 से ही इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और नियमित अभ्यास किया। नीट की तैयारी के लिए उन्होंने एक निजी कोचिंग संस्थान की मदद ली, लेकिन मुख्य रूप से एनसीईआरटी की किताबों पर भरोसा किया। अनुष्का ने कहा, इन किताबों से ही नींव मजबूत होती है। इंटरनेट की भूमिका पर उन्होंने बताया, अधिकतर पढ़ाई किताबों से ही की, हालांकि कभी-कभी कुछ टॉपिक के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। बताया, वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं।
I
Iजब मेरे भाई ने आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, तो मेरा यह सपना और मजबूत हो गया। मैंने सोच लिया कि एक घर से एक इंजीनियर काफी है, अब मैं डॉक्टर बनूंगी। अनुष्का भविष्य में न्यूरोलॉजिस्ट बनने की इच्छा रखती हैं। अनुष्का की इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता रामेंद्र राणा और मां कुमुद राणा ने कहा, अगर अभिभावक बच्चों को खुला आसमान दें तो वे सबसे ऊंची उड़ान भर सकते हैं।
विज्ञापन
I
I
I
Iअनुष्का ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की निवासी अनुष्का ने देहरादून के जीईसी बड़ासी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। उनके पिता उसी विद्यालय में भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के प्रवक्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।I