{"_id":"7022accbf7db1f8359683f3de9ed07fe","slug":"ncc-cadets-meet-with-uttarakhand-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल NCC कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल NCC कैडेट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी की टुकड़ी में शामिल उत्तराखंड के 103 कैडेट्स ने राजभवन में राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल से भेंट की।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिविर और राजपथ पर आप सबकी प्रतिभागिता बहुत प्रतिष्ठा की बात है। यह अनुभव जीवन भर आपको गर्व और आत्मविश्वास के साथ देश, समाज के लिए बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी की गतिविधियां सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के साथ ही चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। यही वजह है कि एनसीसी कैडेट जिंदगी के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कैडेट्स के साथ अपने विद्यार्थी जीवन के उन दिनों की यादों को साझा किया जब वे भी एनसीसी कैडेट थे। कैडेट्स ने एनसीसी गीत- ‘हम सब भारतीय हैं’ और देशप्रेम दर्शाने वाला गीत ‘तन-मन-धन से करें राष्ट्र आराधना’ गाकर समाज व देश के उत्थान के लिए अपना संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
इस मौके पर एनसीसी उत्तराखंड के एडीजी मेजर जनरल पंकज मल्होत्रा, कर्नल जोरावर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग देवगन, कर्नल डीएस शेखावत ले. कर्नल सुखदेव सिंह, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कर्नल सुगंध शर्मा, कर्नल आलोक कुमार, कैप्टन सीमा जायसवाल उपस्थित थी।
राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी एवं सचिव अरुण कुमार ढौंडियाल, एडीसी (पुलिस) जन्मेजय खंडूरी, नए एडीसी (आर्मी) अनुज राठौर आदि भी मौजूद थे।