{"_id":"62d03f8e862d505a47e129f08067b802","slug":"navratri-starts-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट स्थापना संग हुआ नवरात्र का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट स्थापना संग हुआ नवरात्र का श्रीगणेश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Oct 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों और घरों में शुभ मुहूर्त में घट-स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत शनिवार सुबह से ही हो गई। पहले दिन देवी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा हुई। सुबह कन्या और वृश्चिक लग्न में घट-स्थापना शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, इस नवरात्र मां दुर्गा की पूजा होगी ऑनलाइन
विज्ञापन
शहर के मंदिरों में नौ दिन तक दुर्गा-सप्तशती के पाठ होंगे। शुक्रवार को पितृ-विसर्जन के साथ श्राद्ध पक्ष का समापन हो गया। कालिका माता मंदिर में प्रतिदिन देवी की चौकी लगेगी।
विज्ञापन
विशेष श्रृंगार हर दिन
मंदिर के प्रचार मंत्री कुंवर राजेंद्र ने बताया कि देवी का विशेष श्रृंगार हर दिन किया जाएगा। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में सुबह साढ़े दस बजे देवी-देवताओं का आह्वान, ध्यान आदि किया जाएगा। मंदिर समिति के संजय गर्ग ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक मेला मइयां का कार्यक्रम होगा। गीता भवन में देवी का नित्य विशेष श्रृंगार होगा।
पढ़ें, नवरात्रि के लिए सज गए दून के देवालय
श्री श्याम सुंदर मंदिर में सुबह-शाम भजन होंगे। समिति के भूपेंद्र चड्डा ने बताया कि महिला टोलियां देवी के भजन गाएंगी। टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा में शनिवार सुबह 11 बजे घट-स्थापना होगी।
माता रानी का विशेष पूजन
पंडित विपिन जोशी ने बताया कि नौ दिनों तक भजन होंगे। राधा-कृष्ण मंदिर, वैष्णो दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर सहित सभी जगहों पर नौ दिनों तक माता रानी का विशेष पूजन होगा।
डॉ. आचार्य सुशांत राज कहना है कि यदि देवी के स्वरूपों के अनुसार पूजन किया जाए और भोग लगाया जाए तो सबका अलग-अलग फल अवश्य मिलता है।
बढ़ी महंगाई लेकिन थोड़ी राहत
नवरात्र व्रत के लिए बाजार में आई पूजन और खाद्य सामग्री महंगी हो गई हैं। देवी की मूर्तियों की कीमत भी बढ़ी है। चैत्र नवरात्र में तीन सौ रुपए में मिलने वाली मूर्ति अब साढ़े चार सौ की हो गई है।
पूजन सामग्री डेढ़ गुना तक महंगी हो गई है। पीपलमंडी में खाद्य सामग्री विक्रेता अनुज कुमार ने बताया कि सिंघाड़े का आटा 80 रुपए से बढ़कर 150 रुपए किलो हो गया जबकि कुट्टू का आटा 100 रुपए से घटकर 60 रुपए किलो हो गया।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...