फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri pujan in uttarkashi

नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में रही श्रद्धालुओं की भीड़ 

Fri, 22 Sep 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 22 Sep 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
navratri pujan in uttarkashi
gupt navratra

नवरात्र के पावन पर्व के आरंभ होते ही देहरादून सहित उत्तरकाशी जनपद के सभी देवी मंदिरों में सजावट व पूजा अर्चना शुरू हो गई है। उत्तरकाशी जिले के बाडाहाट शहर के शक्ति मंदिर, कुटेटी देवी, महिषासुरमर्दिनी, अन्नपूर्णा, दुर्गा आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का नव दुर्गा के दर्शन व आशीर्वाद पाने के लिए मदिरों में तांता लगा रहा।

विज्ञापन


धनारी क्षेत्र के बालखिला पर्वत पर स्थित नांगणी देवी मंदिर को एक  सिद्धपीठ माना जाता है। समुद्र तल से करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर बने इस मंदिर तक पहुंचने के लिए  5 किमी का ट्रैक करना पड़ता है। केदारखंड के स्कंध पुराण में भी बालखिला पर्वत का उल्लेख किया गया है। मान्यता के अनुसार महर्षि बालखिल्य ने इसी स्थान पर कठोर तप किया था जिससे प्रसन्न होकर शिव भगवान ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि, सदियों तक लोग इस पर्वत को उनके नाम से जानेंगे और जो भी व्यक्ति यहां पर आएगा उसके सात जन्मों के पाप धुल जाएंगे।
विज्ञापन


इसी पर्वत पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सन् 1990 के करीब इस मंदिर को बनाया गया था। मंदिर के आसपास से कई प्राचीन मूर्तियां व एक कद्दू के आकार का गोल पत्थर भी पाया गया था। जिसे मंदिर की छत पर लगाया गया है। मंदिर के जीर्णोद्धार में चिल्मुड़, ढुंगाल, बगसारी सहित आसपास के कई गांवों के लोग सहयोग करते रहते हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

     
वहीं एरावत पर्वत पर स्थित कुटेती देवी मंदिर का भी बहुत महत्व है। इस मंदिर के पुजारी याजकों की 14वीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंदिर के साथ जुड़ी कहानी के अनुसार, गंगोत्री की तीर्थ यात्रा में कोटा के एक राजा का कीमती थैला खो गया था। निराश राजा उत्तरकाशी लौट आए और विश्वनाथ मंदिर में थैला मिलने के लिए प्रार्थना की। जिसके बाद वह थैला मंदिर के एक पुजारी ने राजा को ढूंढ कर दे दिया। इससे प्रसन्न होकर राजा ने अपनी बेटी की शादी स्थानीय लड़के से कर दी।


हालांकि, इससे राजकुमारी दुखी हो गई क्योंकि उसे कुल देवी 'कुटेती देवी' से दूर होना पड़ा था। राजकुमारी और उसके पति ने इसका समाधान पाने के लिए देवी से प्रार्थना की। जिसके बाद, देवी ने सपने में प्रकट होकर कहा कि वे उन्हें अपने खेत में एक पत्थर के स्वरूप में पा सकते हैं। जिसके बाद दोनों को खेत से तीन बहुमूल्य पत्थर मिले। कुटेती देवी मंदिर उसी स्थान पर बनाया गया है जहां ये पत्थर मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed