{"_id":"df709fd3b09642cfa2c7116a8db5a2de","slug":"navratri-brought-to-market-boom","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में देवी दर्शन के लिए टूर पैकेज की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में देवी दर्शन के लिए टूर पैकेज की भरमार
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर भक्तों को माता रानी का बुलावा आ गया है। देवी दर्शन के लिए टूर पैकेज लेने वालों की भरमार है। अष्टमी और नवमी के लिए जबरदस्त बुकिंग है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी, हिमाचल में चिंतपूर्णी देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी, कांगड़ा, चामुंडा देवी समेत हरिद्वार में चंडी देवी के दर्शन के लिए अब तक 8 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। सप्त देवी दर्शन के लिए तैयार किया गया पैकेज साढ़े 8 हजार रुपये में पड़ रहा है।
विज्ञापन
कुल 5 दिन, 4 रात के लिए बने टूर पैकेज में भोजन और ठहरना शामिल है। टूर आपरेटर्स के पास लगभग डेढ़ हजार से अधिक इंक्वायरी हर रोज आ रही हैं।
केवल वैष्णो देवी साढ़े 4 हजार में
अगर आप वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो जम्मू-कश्मीर स्थित इस शक्ति स्थल के लिए आपको साढ़े 4 हजार रुपये खर्च करने होंगे। यह तीन दिन का टूर है। इसमें खाना-पीना, दर्शन शामिल है। भक्तों के लिए थ्री स्टार सुविधा मुहैया कराई जा रही है। हाट और कोल्ड दोनों तरह के एसी की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन