फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratr market open

नवरात्रः 'लक्ष्मी' करेंगी मां दुर्गा का श्रृंगार

Wed, 24 Sep 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Sep 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
navratr market open

नवरात्र के लिए शहर का बाजार सज चुका है। बाजार में हर बजट का सामान है। माता की चौकी, परिधान, मुकुट, मूर्तियां आदि हर रेंज में उपलब्ध हैं। 500 से लेकर 50 हजार रुपये तक माता के दरबार पर खर्च किए जा रहे हैं। लोग बजट के अनुसार माता का दरबार सजाने के लिए सामान खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार से बाजार में नवरात्र की खरीदारी शुरू हो गई। पलटन बाजार में माता की चौकी 150 से 1400 रुपये तक की उपलब्ध है। इसकी किनारों पर मेटल वर्क है। 20 रुपये से 1200 तक की चुन्नियां भी हैं।
विज्ञापन


महंगी चुन्नियों में हैवी और जरी का वर्क है। माता के वस्त्रों को देखें जो 20 से 5000 रुपये तक हैं। पांच हजार की कीमत वाले वस्त्रों में पूरा जरी का वर्क है। बड़ी मूर्तियों को सजाने के लिए तीन से पांच हजार तक कीमत वाले वस्त्रों की अच्छी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दामों में 10 फीसदी उछाल

navratr market open

बाजार में 25 से 2000 रुपये तक के मुकुट भी हैं। इन्हें मोती और नगों से सजाया गया है। ज्यादा खर्चा मूर्तियों पर है। बाजार में 100 रुपये से 15000 तक की मूर्तियां हैं। इसमें फाइबर, पीतल, अष्टधातु की बनी मूर्तियां शामिल हैं। फाइबर की मूर्तियां 100 से 3500 रुपये तक हैं, जबकि पीतल की मूर्तियां 280 से लेकर 15 हजार तक की है।

पलटन बाजार में पूजा सामग्री विक्रेता अशोक राय ने बताया इस बार सामान के दाम दस प्रतिशत बढ़े हैं। धूप, रंगोली, नाला, कपूर जैसी छोटी-छोटी पूजा सामग्री भी महंगी हुई हैं।

पूजा की थाली---------80 से 380 रुपये
शृंगार सामग्री---------10 से 250 रुपये
मालाएं---------20 से 500 रुपये
दीये (पीतल के)-------20 से 1000 रुपये

अध्याय के अनुसार किताबें
नौ दिन के पाठ के लिए बाजार में अध्याय के अनुसार किताबें मौजूद हैं। इसमें पहले व्रत से लेकर और आखिरी व्रत तक हर दिन क्या पढ़ना है, उसकी पूरी जानकारी दी गई है। दुर्गा सप्तशती, नवरात्र पाठ और दुर्गा स्तुति की किताबें अधिक खरीदी जा रही है। इनकी कीमत 30 से 100 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed