{"_id":"581cb7c74f1c1bd635436c9b","slug":"national-taekwondo-championship-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का गोल्डन आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का गोल्डन आगाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में चल रही ताइक्वांडो प्रतियोगिता
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्वर्ण सहित कुल तीन पदक जीतकर उत्तराखंड ने 36वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया। पीवी फ्लाई बालक और बालिका वर्ग में उत्तराखंड के दीपांशू मेहरा और सिया शर्मा ने उद्घाटन मुकाबलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहले दिन जूनियर और पीवी बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया।
विज्ञापन
पहले दिन खेले गए मैच में पीवी फ्लाई बालिका वर्ग में यूपी की मनही सिंह ने रजत और मध्यप्रदेश की आस्था ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के प्रकृत ने रजत, असम के प्रभजोत व महाराष्ट्र के आदित्य ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
पीवी फैदर बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की रूपसा कर्मकार ने स्वर्ण और राजस्थान की आनिध्या शर्मा ने रजत पदक जीता। पीवी बैंटन बालक वर्ग में मध्य प्रदेश के हर्षित पटेल ने स्वर्ण, मेघालय के निखिल ने रजत, हरियाणा के सचिन और उत्तराखंड के यथार्थ ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
26 राज्यों के 450 खिलाड़ी ले रहे भाग
उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 26 राज्यों के 450 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खेल मंत्री से एसोसिएशन को आर्थिक मदद करने की बात कही।
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं दी जा रही है। इस अवसर पर संयुक्त खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, एसोसिएशन के चेयरमेन डॉ एस फारुख, सचिव जावेद खान, जिम्मी आर जगतियानी, हीना हबीब आदि मौजूद रहे।