{"_id":"5edd125f8ebc3e90ac766856","slug":"national-highway-number-changed-from-kashipur-to-bhuakhal-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: काशीपुर से बुआखाल नेशनल हाईवे तक का नंबर बदला, एनएच 121 नहीं अब 309 कहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: काशीपुर से बुआखाल नेशनल हाईवे तक का नंबर बदला, एनएच 121 नहीं अब 309 कहिए
Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में काशीपुर से बुआखाल तक नेशनल हाईवे का नंबर बदल गया है। अब इस हाईवे का नंबर 121 से बदलकर 309 हो गया है। हाईवे का नंबर बदलने के बाद अब हाईवे पर लगने वाले एनएच के बोर्ड पर भी नंबर बदलने की कार्यवाई जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब नेशनल हाईवे के नंबर बदल रहा है, जिसमें भौगोलिक क्षेत्र का खास ध्यान रखा गया है। पूर्व में नेशनल हाईवे के नंबर में कुछ कमियां थीं, जिसे अब दूर कर लिया गया है। हाईवे कहां से शुरू हुआ है और उस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति क्या है, इस आधार पर नए नंबर जारी किए गए हैं। इससे हाईवे के नंबर को याद रखने में सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
काशीपुर से बुआखाल तक नेशनल हाईवे का नंबर पहले 121 था, जो अब 309 हो गया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी हो चुका है। एनएच के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती ने बताया कि हाईवे का नंबर बदल गया है। हाईवे पर 121 नंबर के बदले 309 नंबर के बोर्ड लगेंगे।
विज्ञापन