{"_id":"5954d68c4f1c1bb3328b4ab3","slug":"national-highway-blocked-after-tree-collapsed-on-road-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों बंद रहा गौरीकुंड हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों बंद रहा गौरीकुंड हाईवे
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुप्तकाशी
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
gaurikund highway block
- फोटो : amarujala
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायणकोटी के समीप भारी पेड़ गिरने से तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से एनएच के मजदूरों द्वारा प्रात: 8 बजे पेड़ को काटकर हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
बुधवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से नारायणकोटी में तुन का भारी पेड़ जड़ सहित उखड़कर हाईवे पर गिर गया। इस दौरान वहां खड़े दो वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इस कारण बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे राजमार्ग पर गुप्तकाशी से गौरीकुंड के बीच यातायात का संचालन नहीं हो पाया। स्थिति यह रही कि राहगीरों को भी खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन