फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Heli Conference will be held for the first time in Uttarakhand

उत्तराखंड में पहली बार होगा राष्ट्रीय हेली सम्मेलन, हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनी, आपरेटर्स लेंगे भाग

Tue, 27 Aug 2019 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Aug 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
National Heli Conference will be held for the first time in Uttarakhand
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की (फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स इंडस्ट्री) के सहयोग से उत्तराखंड में पहली बार सात सितंबर को राष्ट्रीय हेली सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन हेलीकॉप्टर इंडस्ट्री के लिए इंवेस्टर्स समिट की तरह होगा। इसमें हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनी, आपरेटर्स, स्टेक होल्डर्स और हवाई सेवाओं के विशेषज्ञ आएंगे। नागरिक उड्डयन विभाग और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथारिटी (यूकाडा) ने सहस्त्रधारा हेलीपैड में सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में यूकाडा की चौथी बोर्ड बैठक में उत्तराखंड में हेली सेवाओं के विस्तारीकरण और आधारभूत ढांचा विकसित करने, हेली सेवा को सुरक्षित बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने जानकारी दी कि प्रदेश में हेली सेवाओं की संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय हेली सम्मेलन के लिए उत्तराखंड को चुना है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की के सहयोग से सात सितंबर को सहस्त्रधारा हेलीपैड में सम्मेलन होगा। हेलीकाप्टर इंडस्ट्री के लिए यह छोटा इंवेस्टर्स समिट होगा। इस सम्मेलन के माध्यम से उत्तराखंड में हेली सेवाओं के लिए पीपीपी प्रोजेक्ट, उड़ान योजना के तहत हेलीपैडों के विस्तारीकरण में निवेश करने पर चर्चा की जाएगी। वहीं, नागरिक मंत्रालय की ओर से देशभर में हेलीकॉप्टर सेक्टर में विकल्प की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहस्त्रधारा हेलीपैड का एक हैंगर चलेगा पीपीपी मोड पर

सहस्त्रधारा हेलीपैड में वर्तमान में दो हैंगर है। लेकिन इसमें एक हैंगर संचालित है। एडीबी योजना के तहत बनाए गए हैंगर का वर्तमान में संचालन नहीं हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि इस हैंगर को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए दिया जाए। राष्ट्रीय हेली सम्मेलन में हेली कंपनियों के सामने भी इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। 

बोर्ड बैठक में तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति को मंजूरी
यूकाडा में तकनीकी स्टाफ की कमी को देखते हुए बोर्ड बैठक में मेंटीनेंस मैनेजर समेत तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। पिछले करीब डेढ़ साल से यूकाडा में कर्मचारियों की कमी से प्राइवेट मेंटीनेंस एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed